फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat team became champion in Indore

Baghpat News: इंदौर में चैंपियन बनी बागपत की टीम

Wed, 11 Jan 2023 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Baghpat team became champion in Indore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। विजयीभव क्रिकेट एकेडमी में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें इंदौर में संपन्न हुई सुपर सेवन क्रिकेट चैंपियनशिप में विजेता बनी बागपत की टीम को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ रालोद के प्रदेश प्रवक्ता विश्वास चौधरी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कोच सुधीर आर्य ने बताया कि इंदौर में हाल ही में सुपर सेवन क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें बिहार, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि को हराकर जनपद बागपत की टीम चैंपियन बनी और जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

विजेता टीम के कप्तान कपिल देव तोमर, हर्ष उपाध्याय का विशेष योगदान रहा। सभी खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में क्रिकेट कोच सुधीर आर्य, कोच शहनवाज, आनंद राठी, कुलदीप नेहरा, गौरव शर्मा, सौरभ शर्मा, मयंक सरोहा, रवि, अनुराग, दक्ष भारद्वाज आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed