फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat stood at number six in 20 districts in the second phase of voting

दूसरे चरण के मतदान में 20 जिलों में छठे नंबर पर रहा बागपत

Tue, 20 Apr 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Baghpat stood at number six in 20 districts in the second phase of voting
- सोमवार को प्रदेश के 20 जिलों में हुआ था पंचायत चुनाव के लिए मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को 20 जिलों में मतदान हुआ। जिनमें बागपत जनपद 74.84 फीसदी मतदान के साथ प्रदेश में छठे नंबर पर रहा। ललितपुर जिला 80.95 फीसदी मतदान के साथ प्रदेश में टॉप पर रहा।

जिले में मतदान की रफ्तार शुरूआती दो घंटे में सामान्य रही। नौ बजे तक 11.16 फीसदी मतदान हुआ था। तब बागपत 20 जिलों में चौथे नंबर पर था। 11 बजे तक के मतदान में 27.5 फीसदी, दोपहर एक बजे 41.7 फीसदी मतदान के साथ बागपत तीसरे स्थान पर रहा। दोपहर तीन बजे तक 57.2 फीसदी मतदान हुआ। इस समय सिर्फ गौतमबुद्ध नगर ही 60.14 फीसदी मतदान के साथ बागपत से आगे था। बाकी सभी 18 जिले पीछे थे। पांच बजे का मतदान प्रतिशत 68.58 फीसदी था और बागपत प्रदेश में तीसरे स्थान पर था। सबसे आगे गौतमबुद्ध नगर 70.20 फीसदी और दूसरे नंबर पर अमरोहा 68.78 फीसदी थे। लेकिन मतदान के अंतिम दौर में जिले में मतदान की रफ्तार काफी धीमी हो गई। 74.84 फीसदी मतों के साथ बागपत छठे स्थान पर पहुंच गया। बागपत से आगे ललितपुर, अमरोहा, लखीमपुर खीरी, इटावा और गौतमबुद्ध नगर निकल गए। जबकि मैनपुरी, कन्नौज, बदायूं, बिजनौर, लखनऊ, वाराणसी, गोंडा, आजमगढ़, सुल्तानपुर, चित्रकूट, एटा, प्रतापगढ़, मुजफ्फरनगर, महाराजगंज को मतदान के मामले में बागपत जिले ने पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

दूसरे चरण में टॉप-10 मतदान वाले जिले
1-ललितपुर 80.95 फीसदी
2-अमरोहा 78.74 फीसदी
3-लखीमपुर खीरी 77.98 फीसदी
4-इटावा 75.41 फीसदी
5-गौतमबुद्ध नगर 75.32 फीसदी
6-बागपत 74.84 फीसदी
7-मैनपुरी 74.29 फीसदी
8- कन्नौज 73.81 फीसदी
9-बदायूं 73.57 फीसदी
10-बिजनौर 73.30 फीसदी
नोट :- सभी आंकड़े राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed