फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat:seven injured in clash between two parties over cold drink spilled in rental car

Baghpat: किराए की कार में कोल्ड ड्रिंक गिराना पड़ा महंगा, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, सात लोग घायल

Mon, 20 Mar 2023 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Mar 2023 11:35 AM IST
सार

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में किराए की कार में कोल्ड ड्रिंक गिराना महंगा पड़ गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान सात लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Baghpat:seven injured in clash between two parties over cold drink spilled in rental car
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में में गाड़ी में कोल्डड्रिंक बिखरने पर कस्बे में दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। जिनके बीच लाठी डंडे चले। जिसमे दोनों पक्षो के सात लोग घायल हो गए। जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया। उधर दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रटौल कस्बे में रहने वाले मन्नू पुत्र रिफाकत के लड़के की शादी में रविवार शाम सुऐल पुत्र जावेद अपनी बेलेरो गाडी किराए पर लेकर गया था। बताया कि गाड़ी में बैठे कुछ युवक कोल्डड्रिंक पीने लगे। तभी कोल्डड्रिंक गाड़ी में बिखर गई। जिसका गाड़ी चालक सुऐल ने विरोध किया और गाड़ी के बाहर कोल्डड्रिंक पीने के लिए कहा। जिसको लेकर उनके बीच कहासुनी हो गयी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: मोहन भागवत ने किसानों को पढ़ाया परंपरा-प्रतिष्ठा का पाठ, मांसाहार व शाकाहार पर भी खुलकर बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि  शादी से वापस घरों में पहुंचे तो गाड़ी में कोल्डड्रिंक बिखरने को लेकर दोनों पक्षो के बीच कहासुनी हो गयी। जहां देखते ही देखते मारपीट होने लगी। जिनके बीच लाठी डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के अनस, सुऐल, गुफरान व दूसरे पक्ष से आरिफ, मुन्नी, जुबैदा, राशिद घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। दोनो पक्षों ने थानेके तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed