फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat's Mawa will spoil the health of the capital

बगपत का नकली मावा बिगाड़ेगा दिल्ली के लोगों की सेहत

Mon, 17 Oct 2022 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Baghpat's Mawa will spoil the health of the capital
मावे की जांच करते अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बागपत का नकली मावा दीवाली पर राजधानी की सेहत बिगाड़ सकता है। यहां नकली मावा तैयार करके दिल्ली सप्लाई किया जा रहा है। इसका खुलासा अभी तक तीन जगह से करीब 75 क्विंटल मावा जब्त किए जाने के बाद हुआ है। उन सभी ने मावा दिल्ली सप्लाई करने की जानकारी दी है। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। उन सभी गांवों में छापा मारा जा रहा है जहां मावा तैयार किए जाने की जानकारी मिल रही है।
ट्योढ़ी गांव में शनिवार रात एडीएम प्रतिपाल चौहान व खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। वहां से करीब 50 क्विंटल नकली मावा बरामद किया। उसे दिल्ली में सप्लाई किया जाना था। वहां से पहले भी कई बार मावा दिल्ली सप्लाई किया जा चुका है। हालांकि इससे पहले बड़ौत में एक बार 15 क्विंटल व दूसरी बार ग्यारह क्विंटल नकली मावा पकड़ा। उसे भी दिल्ली सप्लाई करने ले जा रहे थे।
विज्ञापन

इन गांवों में तैयार किया जा रहा मावा
धनौरा सिलवरनगर, झुंडपुर, मिलाना, फौलादनगर, मांगरौली, सिनौली, वाजिदपुर, लूंब, बिजवाड़ा, बावली, मलकपुर, लुहारी, कोताना, गुराना, हिलवाड़ी, जलालपुर आदि गांवों में मावा बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाउडर व डालडा से तैयार कर रहे
प्रशासन ने ट्योढ़ी में छापा मारकर 35 बोरे पाउडर, दस टिन डालडा घी, पाम तेल बरामद किया है। इनसे केवल पांच मिनट में भारी मात्रा में मावा तैयार किया जाता है। वहीं, मावे में रंग लाने के लिए खतरनाक रसायन युक्त रंग का इस्तेमाल किया जाता है।
किडनी व लीवर के लिए खतरनाक
जिला अभिहीत अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पाउडर, डालडा, पाम आयल से तैयार मावा किडनी व लीवर को नुकसान पहुंचाता है। इसके अतिरिक्त पेट की बीमारियाें का खतरा बढ़ाता है।

जिन स्थानों पर नकली मावा बनाने की जानकारी मिलती है, वहां छापा मारकर कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नकली मावा तैयार करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।-प्रतिपाल चौहान, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed