{"_id":"637b5f5c398dbb4f4c022744","slug":"baghpat-resolution-passed-for-8-percent-to-12-91-lakh-dividend-to-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: किसानों को 8 प्रतिशत से 12.91 लाख के लाभांश का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: किसानों को 8 प्रतिशत से 12.91 लाख के लाभांश का प्रस्ताव पारित
Mon, 21 Nov 2022 04:52 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 21 Nov 2022 04:52 PM IST
सार
बागपत के बिनौली में सोमवार को समिति की वार्षिक सभा की बैठक हुई। इसमें किसानों के लिए 12.91 लाख के लाभांश का प्रस्ताव पारित किया गया। किसान इन योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाएं।
विज्ञापन
संगोष्ठी में किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली में सोमवार को समिति की वार्षिक साधारण सभा की बैठक एवं संगोष्ठी हुई। जिसमें किसानों के लिए 12.91 लाख के लाभांश का वितरण प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
संगोष्ठी में पूर्व सहायक विकास अधिकारी योगेंद्र मलिक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। किसान इन योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाएं। उन्होंने किसानों से सहकारी समितियों से वाजिब दाम पर उन्नत बीज, खाद और उर्वरकों को लेकर इस्तेमाल कर आय बढ़ाने का आहवान किया।
विज्ञापन
उन्होंने समिति पर कृषि यंत्र उपलब्ध होने की जानकारी देते हुये बताया कि पराली न जलाकर मलचर मशीन का प्रयोग कर अपनी जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाये उन्होंने किसानों को सभी कृषि यंत्रों को समिति पर उपलब्ध कराने के लिये प्रस्ताव पास करने की जानकारी दी। इस दौरान प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने बताया कि समिति का अधिकतम दायित्व 45 करोड़ 80 लाख तथा कृषकों को 8 प्रतिशत का 12.91 लाख रुपये लाभ वितरण का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: BAGHPAT: 24 साल पहले मैनें की थी टी- 20 क्रिकेट की शुरुआत, ऑनलाइन सत्संग में बाबा राम रहीम ने किया दावा
संगोष्ठी की अध्यक्षता चेयरपर्सन प्रधान संजू चौधरी ने की। गोष्ठी में राजपाल सिंह, नत्थू सिंह, सुदर्शन गुप्ता, प्रधान वेदपाल धामा, धर्मबीर राणा, विकास शर्मा, संजीव कुमार, रमेशचंद चौहान, जयपाल सिंह, सौराज धामा, शिवचरण, संजीव राणा आदि उपस्थित रहे। कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली पर किसान संगोष्ठी में मंचासीन समिति पदाधिकारी व उपस्थित किसान।