फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Rakesh Tikait took a dig at Jayant, said- now you are in the government, get the sugarcane paid

Baghpat: राकेश टिकैत ने जयंत पर कसा तंज, बोले- अब तो सरकार में हैं, गन्ने का भुगतान कराएं

Fri, 25 Oct 2024 05:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 25 Oct 2024 05:52 PM IST
सार

राकेश टिकैत ने यूपी में उपचुनाव पर कहा कि अब चुनाव सत्ता का रह गया है। ईवीएम के भरोसे निष्पक्ष चुनाव होना मुश्किल है।

विज्ञापन
Baghpat: Rakesh Tikait took a dig at Jayant, said- now you are in the government, get the sugarcane paid
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बागपत जनपद में बकाया गन्ना भुगतान की सबसे बड़ी समस्या है। भुगतान के लिए किसानों को बड़ा आंदोलन करना होगा। उन्होंने रालोद पर तंज कसते हुए कहा कि अब सरकार में शामिल हो चुके हैं, भुगतान कराएं।
विज्ञापन

राकेश टिकैत शुक्रवार को देशखाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पत्रकार वार्ता से पहले उन्होंने देशखाप चौधरी का हाल जाना। उन्होंने कहा कि मलकपुर मिल का भुगतान यहां से नहीं, मोदीनगर से होगा। मोदी ग्रुप की मिल के साथ अन्य फैक्ट्रियों को बंद कराकर आंदोलन किया जाए, तो भुगतान हो जाएगा। बागपत जनपद में सबसे अधिक गन्ने की खेती होती है और उसके भुगतान की सबसे बड़ी समस्या है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रालोद पर तंज कसते हुए कहा कि अब ये लोग सरकार में शामिल हैं। अगर यहां की मिलों से भुगतान करा दें तो इसका मैसेज पूरे प्रदेश में जाएगा। बागपत में ही सबसे पहले बढ़ी बिजली दरों को लागू किया गया था। अब स्मार्ट मीटर लगाए जाने की बात कही जा रही है। सरकार को किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों की मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो भाकियू बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। 
 
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार की नीतियां किसानों के पक्ष में नहीं हैं, जिससे वे आर्थिक तंगी और समस्याओं से घिरे हुए हैं। उन्होंने एमएसपी पर कानून बनाने, कृषि उत्पादों की कीमतें बढ़ाने, बैंकों द्वारा किसानों पर लगाए गए कर्ज को माफ करने की मांग की। प्रदेश में होने वाले उप चुनाव पर राकेश टिकैत ने कहा कि अब चुनाव सत्ता के रह गए हैं। ईवीएम के भरोसे देश में ईमानदारी से चुनाव नहीं हो सकता है। 
इस मौके पर कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह, थांबेदार चौधरी यशपाल सिंह, गौरव तोमर, पुष्पेन्द्र राणा, रविन्द्र आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed