फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Railway Minister announced, Delhi-Shamli railway line will be doubled, rapid rail will also be run.

Baghpat: रेल मंत्री ने किया एलान, दिल्ली-शामली रेलवे लाइन का होगा दोहरीकरण, रैपिड रेल भी चलाएंगे

Mon, 24 Nov 2025 08:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 24 Nov 2025 08:57 PM IST
सार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ौत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-शामली तक दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि गोठरा व अलावलपुर को क्रॉसिंग स्टेशन बनाया जाएगा। हिंड व ननौता में लूपलाइन बनेंगी। 

विज्ञापन
Baghpat: Railway Minister announced, Delhi-Shamli railway line will be doubled, rapid rail will also be run.
दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाते रेल मंत्री व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दिल्ली-शामली रेलवे लाइन का दोहरीकरण होगा। इसको लेकर अक्तूबर में कार्रवाई शुरू करा दी गई है। यह कार्य तीन साल में पूरा करा दिया जाएगा और उसके बाद यहां नमो भारत रैपिड ट्रेन चलाई जाएगी। रेल मंत्री सोमवार को बड़ौत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-शामली तक दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने आए थे।
विज्ञापन

 

Baghpat: Railway Minister announced, Delhi-Shamli railway line will be doubled, rapid rail will also be run.
ट्रेन में बैठकर सफर करते रेल मंत्री, जयंत चौधरी और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
रेल मंत्री ने कहा कि दिल्ली-शामली रेलवे लाइन पर जब मालगाड़ी गुजरती है तो सिंगल लाइन होने के कारण अन्य गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इसलिए गोठरा व अलावलपुर को क्रॉसिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इस तरह क्रॉसिंग के समय गाड़ियां खड़ी करने के लिए शामली के हिंड व सहारनपुर के नानौता स्टेशनों पर लूप लाइन बनाई जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-बागपत-शामली-सहारनपुर रेलवे लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने की तैयारी है। इसलिए दिल्ली-शामली रेलवे लाइन पर जहां पहले ट्रेनों की स्पीड 70-80 किमी प्रति घंटा होती थी, वह अब कई जगह पटरी बदलने से 120 किमी प्रति घंटा हो गई। 
 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शामली के स्टेशन को 25 करोड़ की लागत से अमृत भारत बनाया जा रहा है और उसका कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। दिल्ली-शामली और दिल्ली-हरिद्वार की ट्रेनों में पिछले महीने बढ़ाए गए कोच को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी।
 

पहले जेल की तरह लगती थी ट्रेन: जयंत
केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि पहले ट्रेनों की काफी दुर्दशा थी। जब ट्रेन रुकती थी तो लोग ऐसे उतरकर भागते थे, जैसे जेल से निकलकर भाग रहे हो। अब बड़ा बदलाव आया है और ट्रेनों में सफर करना अच्छा लगता है। इसके साथ ही सभी की जिम्मेदारी बढ़ गई है कि रेलवे की संपत्ति व ट्रेनों का ध्यान रखें। इनको नुकसान और गंदगी न होने दें। इनकी रखवाली करते रहे। ऐसा करेंगे तो सरकार भी उम्मीदों को पूरा करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed