फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Post posted in support of Pakistan, SP leader's nephew arrested for treason

Baghpat: पाकिस्तान के समर्थन में डाली पोस्ट, देशद्रोह में सपा नेता का भतीजा गिरफ्तार, जब्त मोबाइल खोलेगा राज

Wed, 14 May 2025 09:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 14 May 2025 09:19 PM IST
सार

मोहल्ला मुगलपुरा निवासी फैजान ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर दी। इसमें पाकिस्तान का समर्थन और भारत के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
Baghpat: Post posted in support of Pakistan, SP leader's nephew arrested for treason
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के मोहल्ला मुगलपुरा निवासी सपा के पूर्व प्रदेश सचिव शफीक सलमानी के भतीजे बाबर फैजान ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर दी। इसका पता चलने पर पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर फैजान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे मोबाइल भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

 

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सीमा पर भारत-पाकिस्तान के बीच कई दिन तक तनाव रहा। सोशल मीडिया पर कुछ दूषित मानसिकता वाले लोगों ने पाकिस्तान के समर्थन में भी पोस्ट डाली। मंगलवार को शहर के मोहल्ला मुगलपुरा निवासी फैजान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड कर दी, जिसमें वह पाकिस्तान का समर्थन करता नजर आ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट में धार्मिक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा भी भारत को लेकर कई आपत्तिजनक चीजें उस पोस्ट में दिखाई गई हैं। इस पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस को फोन कर पोस्ट के बारे में जानकारी दी और इस पर आक्रोश जताया।
 
विज्ञापन

पुलिस ने जांच की और कस्बा चौकी प्रभारी विकास चौहान ने फैजान के खिलाफ कोतवाली में देशद्रोह के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
 

भतीजे के बचाव में उतरे सपा नेता
सपा के पूर्व प्रदेश सचिव शफीक सलमानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड करने के मामले में अपने भतीजे का बचाव किया। उन्होंने फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट अपलोड करने का आरोप लगाया। सपा नेता का कहना है कि उनका भतीजा ऐसी मानसिकता का नहीं है। उसके नाम की आईडी बनाकर पोस्ट अपलोड की है, इस प्रकरण की जांच कराई जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed