Meerut News Live: एनसीआरटीसी के फैसले से व्यापारियों में खलबली, दबंगों ने ई-रिक्शा चालक को बुरी तरह पीटा
{"_id":"6430f89241453abde40e780f","slug":"meerut-news-live-list-of-shops-buildings-being-made-chaos-among-traders-friday-was-hottest-in-april-2023-04-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: एनसीआरटीसी के फैसले से व्यापारियों में खलबली, दबंगों ने ई-रिक्शा चालक को बुरी तरह पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 08 Apr 2023 08:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 08 Apr 2023 08:34 PM IST
खास बातें
रैपिड रेल के निर्माण के कारण जल्द ही दिल्ली रोड को बंद करने की तैयारी है। इससे व्यापारियों में खलबली मची हुई है। वहीं अप्रैल माह में शुक्रवार सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन
मेरठ में बाजार
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
08:18 PM, 08-Apr-2023
मेरठ में ईव्ज चौराहे पर दबंगों ने एक ई-रिक्शा चालक की जमकर की पिटाई। इस दौरान ई-रिक्शा चालक को बुरी तरह पीटा। वहीं पिटाई करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
बताया गया कि बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दबंगों ने ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई की। इस दौरान चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। लेकिन, कैमरा चलने के बाद पुलिसकर्मी हरकत में आ गए। हालांकि तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

06:13 PM, 08-Apr-2023
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
सहारनपुर के नानौता में एक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि तहेरी बहन को ससुराल में छोड़कर वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुए बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की हायर सेंटर पर उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
नगर के मोहल्ला शेखजादगान स्थित देवबंद रोड कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय अमन सैनी पुत्र अमर सिंह शुक्रवार की शाम को अपनी तहेरी बहन को बाइक द्वारा उसकी ससुराल छोड़कर वापस आ रहा था, जैसे ही युवक मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहे के निकट पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना के बाद नानौता से पहुंचे परिजन व पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

06:12 PM, 08-Apr-2023
वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
सहारनपुर जनपद में सरसावा क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुरा के एक वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। गांव वालों ने बताया कि मृतक काफी दिनों से अवसाद था। मृतक के कोई संतान नहीं थी। उधर, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरसावा रेलवे स्टेशन क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुरा के समीप एक वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम इब्राहिमपुरा के समीप एक वृद्ध का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। वे मौके पर पहुंचे तो भीड़ ने मृतक की शिनाख्त अनुसूचित जाति के ग्राम इब्राहिमपुरा निवासी अमर सिंह (78) के रूप में की। गांव वालों ने बताया कि मृतक के कोई संतान नहीं थी और वो बीमार था, जिसके चलते अवसादग्रस्त अवस्था में था।

04:59 PM, 08-Apr-2023
महिला सिपाही ने बाइक सवार को जड़ा थप्पड़
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की सरधना रोड पर महिला सिपाही की स्कूटी में एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। वहीं हादसे के बाद जाम लग गया था। बाइक सवार एक युवक ने महिला सिपाही से स्कूटी हटाने को कह दिया था। महिला सिपाही ने बाइक सवार युवक को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद सड़क पर जमकर बखेड़ा खड़ा हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की थी।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में सरधना रोड पर एक महिला सिपाही स्कूटी से सिविल ड्रेस में जा रही थी। महिला सिपाही सरधना थाने में तैनात बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डिफेंस एनक्लेव के सामने महिला सिपाही की स्कूटी में एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद महिला सिपाही सड़क पर गिर गई थी। जिससे महिला सिपाही मामूली रूप से घायल हो गई थी। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। वहीं आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया था। हादसे के बाद जाम में फंसे युवक ने महिला सिपाही से स्कूटी हटाने की बात कही थी।
महिला सिपाही ने गुस्से में युवक के साथ जमकर अभद्रता की। वहीं विरोध करने पर युवक को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद दोनों में जमकर कहासुनी हो गई थी। सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवा कर राहगीरों को आगे के लिए रवाना किया। वहीं युवक को लेकर थाने आ गई थी। कुछ देर बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया था।
कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर कहना है कि हादसे की सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों में से किसी ने भी तहरीर नही दी है।

04:20 PM, 08-Apr-2023
नदी में नहाने गए किशोर की डूब कर मौत
सहारनपुर में के चिलकाना में यमुना नदी में नहाने गए किशोर की डूब कर मौत हो गई। किशोर के डूबने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। यमुना के किनारे बसे गांव टप्पू माजरी निवासी निवासी बबलू का पुत्र(13) देव अपने साथियों के साथ शुक्रवार की दोपहर नदी में नहाने गया था। नहाते समय देव का पैर फिसल गया तथा वह यमुना में बह गया। देव के साथियों ने शोर मचाया तथा घर आकर उसके डूबने की सूचना दी। ग्रामीणों ने देव की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। गांव टापू के पास से यमुना नदी का रुख हरियाणा की तरफ चला जाता है। जिस कारण ग्रामीणों ने यमुनानगर पुलिस को सूचना सूचना दी। हरियाणा के गोताखोर शनिवार सुबह से ही ग्रामीणों के साथ किशोर की तलाश में लगे हुए थे। दोपहर बाद मंडोली हरियाणा के घाट पर देव का शव मिला। परिजनों ने बिना किसी कार्यवाही के देव के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
01:14 PM, 08-Apr-2023
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने संभाला चार्ज
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने शुक्रवार रात को चार्ज संभाल लिया। कमलेश बहादुर अब तक बुलंदशहर में एसपी क्राइम के पद पर तैनात थे। कमलेश बहादुर ने कहा कि निकाय चुनाव में किसी को भी माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। देहात में जो वांटेड गिरफ्तार नहीं हुए हैं, उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:04 PM, 08-Apr-2023
गौरूषी को मिला नौ लाख का पैकेज
नीलकंठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीटेक कंप्यूटर सांइस की अंतिम वर्ष की छात्रा गौरूषी गोयल को इंटेलीपेट सॉफ्टवेयर लिमिटेड में नौ लाख के पैकेज पर प्लेसमेंट मिला। गौरूषी ने वर्चुअल प्लेसमेंट ड्राइव में सबसे पहले एप्टीट्यूट राउंड पार किया।
12:03 PM, 08-Apr-2023
आज से सभी सिटी बसें दौड़ेंगी सड़कों पर
पिछले छह दिनों से सिटी बसों के नहीं चलने से परेशान यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। आज से सभी सिटी बसें अपने निर्धारित रूटों पर दौड़ती नजर आएंगी। बीते रविवार की सुबह गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट डिपो में मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट के कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी, जिससे ईटीएम सेक्शन में मशीनें और कंप्यूटर जलकर राख हो गए थे। इस कारण छह दिनों से 98 बसों का संचालन प्रभावित रहा।
इनमें 90 सिटी बसें और 8 वोल्वो बसें शामिल हैं। शुक्रवार तक 70 बसें रूट पर चलती रहीं। 20 बसों के रूट फीड करने का कार्य भी पूरा कर लिया गया। शनिवार को सुबह से सभी 90 सिटी बसें अपने निर्धारित रूटों पर संचालित होंगी। इसके अलावा वोल्वो बसें भी अपने रूटों पर दौड़ती नजर आएंगी।
पूरा हुआ रूट फीड का कार्य
आग लगने के कारण ईटीएम मशीनें जल गईं थी। कानपुर से मंगाई गईं नई ईटीएम मशीनों में बसों के रूट फीड होने के बाद ही उन्हें सड़कों पर उतारा जा रहा है। अब सभी बसों के रूट फीड करने का कार्य पूरा हो चुका है। बसों के संचालन से यात्रियों को भी काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
सोमवार तक दूर हो जाएगी चार्जिंग की समस्या
संचालन प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि अभी फिलहाल ईटीएम के चार्ज करने में थोड़ी समस्या बनी हुई है। जल चुके उपकरण फिर से खरीदे जा रहे हैं। सोमवार तक उपकरण आ जाएंगे। इसके बाद से बसों के संचालन में देरी भी नहीं होगी। अभी सभी बसें रूट पर हैं।
यह है बसों का रूट
सिवाया- मोदीनगर : 24
हापुड़ अड्डा- किठौर : 17
भैसाली- सरधना : 16
मेडिकल- सिटी स्टेशन : 10
भैसाली- करनावल : 03
भैसाली- हर्रा खिवाई : 03
भैसाली- फलावदा : 03
भैसाली- छुर्र, मुल्हैड़ा : 02

12:02 PM, 08-Apr-2023
कोरोना का हमला तेज, चार महिलाओं सहित छह मरीज मिले
मेरठ में कोरोना का हमला तेज होता जा रहा है। जिले में शुक्रवार को 442 लोगों की जांच की गई। इनमें चार महिलाओं समेत कोरोना के छह मरीज मिले। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हो गई है। इनमें दो अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 8 होम आइसोलेशन में हैं।
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि नए मरीज शकूर नगर, अब्दुल्लापुर, तहसील कुंडा और परीक्षितगढ़ के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 30 से 60 साल के बीच है। इनमें चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। इन्हें खांसी, जुकाम और बुखार है। हालत ज्यादा गंभीर नहीं है।

10:45 AM, 08-Apr-2023
अप्रैल के पहले सप्ताह में पारा पहुंचा 33 पार, सबसे गर्म रहा शुक्रवार
अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही दिन और रात के तापमान में वृद्घि दर्ज हुई है। दिन का तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रात का तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी गर्मी और बढ़ेगी।
इससे पहले दो बार बेमौसम बारिश होने से तापमान गिर गया था। अब मौसम शुष्क होने से तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और दिन का तापमान बढ़कर पहली बार 33 पार पहुंच गया। सीजन में शुक्रवार का दिन अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। वहीं, बृहस्पतिवार रात भी सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान भी पहली बढ़कर 18 डिग्री के बार पहुंच गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम अभी शुष्क बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन व रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मेरठ के एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी बढ़ोतरी होने लगी है। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 106 दर्ज किया गया, जयभीमनगर में 122, गंगानगर में 106 और पल्लवपुरम में 115 एक्यूआई का स्तर दर्ज किया गया।