फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Wife has beaten her husband and mother in law with slippers in case of triple talaq

Video: कलक्ट्रेट के पास पति और सास को चप्पल से पीटा, पत्नी ने लगाया तलाक देने का आरोप, जमकर हुआ हंगामा

Thu, 22 Jun 2023 07:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Jun 2023 07:54 PM IST
सार

Baghpat News : कलक्ट्रेट के पास एक महिला ने अपने पति और सास को चप्पल से पीटा। पत्नी ने अपने पति पर तलाक देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Baghpat News: Wife has beaten her husband and mother in law with slippers in case of triple talaq
पत्नी ने पति और सास को चप्पल से पीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कलक्ट्रेट के समीप महिला ने तीन तलाक देने का आरोप लगाकर पति व सास को चप्पल से पीटा। वहां काफी देर तक हंगामा होने पर भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस ने पहुंचकर पति को हिरासत में ले लिया। महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


बिलौचपुरा गांव की रहने वाली साजिदा ने बताया कि उसकी शादी हापुड़ के युवक से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद दूसरी महिला से संबंधों का विरोध करने पर कई साल पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। उसने ससुराल वालों पर मुकदमा करा दिया जो न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यौन शोषण का मामला: जेल भेजने पर आरोपी के पक्ष में उतरे अधिवक्ता, बोले-गलत फंसाया, पक्ष में की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

साजिदा ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह कचहरी से घर लौट रही थी। तभी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के समीप उसके पति ने उसे रोक लिया और तीन तलाक देकर भागने लगा। उसने पीछा कर पति को पकड़ लिया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: शंकराचार्य बोले- लव जिहाद पर संघ और भाजपा की दोहरी नीति, सांसद ने किया तीखा पलटवार

उधर, महिला के पति ने कचहरी में तारीख पर आने के बाद वापस लौटते हुए पत्नी पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया और उसे कोतवाली लेकर चली गई। महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी। इस मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि तहरीर मिल गई है, जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed