{"_id":"63c788a9d5750111ef3a1205","slug":"baghpat-news-troubled-by-the-terror-of-monkeys-villagers-warned-of-agitation-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी, आए दिन हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी, आए दिन हो रहे हादसे
Wed, 18 Jan 2023 11:23 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:23 AM IST
सार
बागपत में लहचौड़ा के ग्रामीणों ने बंदरों के आतंक से परेशान होकर आंदोलन की चेतावनी दे डाली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के नजदीक से निकल रहे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कुछ लोग बंदरों को छोड़ जाते हैं जो ग्रामीणों को परेशान करते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद के लहचौड़ा गांव में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। जो ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। इससे परेशान ग्रामीणो ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की और बन्दर नही पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
लहचौडा गांव में रहने वाले भूपेंद्र शर्मा, बबली, लाला ने बताया कि पिछले दो वर्षों में बंदर 50 से अधिक लोगो को काटकर घायल कर चुकें है, जबकि एक सप्ताह में राजू पुत्र चेनसुख, अंकुर पुत्र रिसाल, देवेश पुत्र बब्ली, रोनक पुत्री मनोज,सीखा,सूर्य, हर्ष रविंदर,सूर्य पुत्र निक्की,कमल,आदि को काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: रणजी मुकाबले का आज दूसरा दिन, यूपी टीम की दमदार शुरुआत, देखें-ताजा अपडेट
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के नजदीक से निकल रहे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कुछ लोग बंदरों को छोड़ जाते है। जो गांव में पहुंच जाते है और आतंक मचा रहे है। बंदर घर में घुस आते है और छत पर सूखे कपड़े उठाकर फाड़ देते है। इसके अलावा घरो से समान ले जाते है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करतें हुए बंदरों को पकड़ने की प्रशासन से मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बंदरों को नही पकड़ा गया तो आन्दोलन करने को मजबूर होंगे। मांग करने वालो में बब्ली, लाला, जगशरण, सजय, राजू, दीपक, सतपाल, भूपेन्द्र, रामपाल मौजूद रहे। उधर ग्राम प्रधान प्रदीप शर्मा ने बताया कि गांव में बंदरों की संख्या सैकड़ो में मौजूद है। जिन्हें पकड़वाने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन बन्दर नही पकड़वाए गए।