फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Troubled by the terror of monkeys, villagers warned of agitation

Baghpat News: बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी, आए दिन हो रहे हादसे

Wed, 18 Jan 2023 11:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Jan 2023 11:23 AM IST
सार

बागपत में लहचौड़ा के ग्रामीणों ने बंदरों के आतंक से परेशान होकर आंदोलन की चेतावनी दे डाली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के नजदीक से निकल रहे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कुछ लोग बंदरों को छोड़ जाते हैं जो ग्रामीणों को परेशान करते हैं।

विज्ञापन
Baghpat News: Troubled by the terror of monkeys, villagers warned of agitation
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के  लहचौड़ा गांव में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। जो ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। इससे परेशान ग्रामीणो ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की और बन्दर नही पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


लहचौडा गांव में रहने वाले भूपेंद्र शर्मा, बबली, लाला ने बताया कि पिछले दो वर्षों में बंदर 50 से अधिक लोगो को काटकर घायल कर चुकें है, जबकि एक सप्ताह में राजू पुत्र चेनसुख, अंकुर पुत्र रिसाल, देवेश पुत्र बब्ली, रोनक पुत्री मनोज,सीखा,सूर्य, हर्ष रविंदर,सूर्य पुत्र निक्की,कमल,आदि को काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: रणजी मुकाबले का आज दूसरा दिन, यूपी टीम की दमदार शुरुआत, देखें-ताजा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव के नजदीक से निकल रहे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कुछ लोग बंदरों को छोड़ जाते है। जो गांव में पहुंच जाते है और आतंक मचा रहे  है। बंदर घर में घुस आते है और छत पर सूखे कपड़े उठाकर फाड़ देते है। इसके अलावा घरो से समान ले जाते है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करतें हुए बंदरों को पकड़ने की प्रशासन से मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बंदरों को नही पकड़ा गया तो आन्दोलन करने को मजबूर होंगे। मांग करने वालो में बब्ली, लाला, जगशरण, सजय, राजू, दीपक, सतपाल, भूपेन्द्र, रामपाल मौजूद रहे। उधर ग्राम प्रधान प्रदीप शर्मा ने बताया कि गांव में बंदरों की संख्या सैकड़ो में मौजूद है। जिन्हें पकड़वाने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन बन्दर नही पकड़वाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed