{"_id":"62874ab85c691f654e4ed687","slug":"baghpat-news-retired-sub-inspector-bijendra-dies-due-to-electrocution-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रिटायर्ड एसआई की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रिटायर्ड एसआई की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल
Fri, 20 May 2022 01:30 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 20 May 2022 01:30 PM IST
सार
रिटायर्ड एसआई की करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रिटायर्ड बिजेंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत जिले में छपरौली क्षेत्र के हलालपुर गांव में शुक्रवार को रिटायर्ड एसआई बिजेंद्र सिंह (63) पुत्र लाला की करंट लगने से मौत हो गई। बिजेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
बताया गया कि शुक्रवार सुबह बिजेंद्र सिंह अपने खेत पर गए थे। खेत में आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए चारों ओर कंटीले तार लगाए हुए हैं। एक दिन पहले ही गुरुवार को एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया था, जिसकी सूचना ऊर्जा निगम को दी गई थी। लेकिन लापरवाही के चलते तार को नहीं जोड़ा गया। एचटी लाइन का तार टूटकर उन कंटीले तारों पर गिर गया जो खेत के चारों ओर लगाए गए थे। बिजेंद्र सिंह को इसकी जानकारी नहीं थी। जैसे ही बिजेंद्र सिंह ने खेत में घुसने के लिए तारों को हटाने का प्रयास किया तो उन्हें एचटी लाइन का जोर से करंट लग गया और मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। ऊर्जा निगम की लापरवाही पर मृतक के परिवार व अन्य ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने ऊर्जा निगम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक प्रेम कहानी ऐसी भी: इकलौते बेटे को खोकर दर्द में डूबी मां ने गर्लफ्रेंड का किया कन्यादान, हर पहलू मार्मिक, हर किरदार है अनोखा
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मां-बेटे का दर्द देख फूटा लोगों को गुस्सा, घरों पर चस्पा किए पलायन के पोस्टर, खाकी पर भी लगा बड़ा आरोप