फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Police has raid in a hotel and five accused arrested with a woman

UP: होटल में अश्लीलता करते मिले महिला-पुरुष, पुलिस को देख भागने की कोशिश, मालिक समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2023 08:37 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Apr 2023 08:37 PM IST
सार

Baghpat News : पुलिस ने एक होटल में छापामारी की। छापामारी के दौरान होटल में महिला और पुरुष अश्लीलता करते मिले। पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Baghpat News: Police has raid in a hotel and five accused arrested with a woman
बागपत में होटल पर छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में पुलिस ने शनिवार को एक होटल पर छापामारी की। छापामारी के दौरान होटल में महिला समेत कई लोग अश्लीलता करते मिले। पुलिस को देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन, पुलिस ने मौके से महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


बताया गया कि यह होटल आवास विकास कॉलोनी को जाने वाले रास्ते पर है। पुलिस ने होटल में अश्लीलता के मालमे में महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियो में होटल मालिक भी शामिल है। नियम के विरुद्ध खुले होटल को सील किया जाएगा।

विज्ञापन

तहसीलदार अमर वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा कि बृहस्पतिवार शाम सूचना मिली कि दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित आवास-विकास कॉलोनी को जाने वाले रास्ते पर एक होटल में कुछ पुरुष व महिला अश्लीलता कर रहे हैं। उन्होंने होटल पर पुलिस के साथ छापा मारा तो होटल के रिसेप्शन के पास एक महिला व चार पुरुष अश्लील बातें व हरकतें कर रहे थे। यह देख पुलिस ने सभी आरोपितों को पकड़ लिया। इस दौरान महिला पुलिस भी मौजूद रही।

तहसीलदार ने बताया कि होटल से एक महिला निवासी सेक्टर 12, सिविल मेडिकल के पास, सोनीपत हरियाणा, नरेंद्र निवासी हिलवाड़ी, रवि निवासी फैजपुर निनाना, बागपत, रविश निवासी फैजपुर निनाना के अलावा सार्थक राणा निवासी दाहा को हिरासत में ले लिया। आरोपियों को पकड़कर पुलिस कोतवाली में ले आई।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा नेताओं पर गिरी गाज, पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर समेत दो पार्टी से निष्कासित, लगा था ये बड़ा आरोप

तहसीलदार ने बताया कि होटल में गैरकानूनी कार्य हो रहा था और होटल मालिक नरेंद्र संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। होटल मालिक इस कार्य में स्वयं लिप्त मिला। होटल को सील किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: खाकी पर गिरी गाज: पीड़ित को भ्रमित करने के मामले में दरोगा निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू, जानें पूरा मामला

इंस्पेक्टर जतन सिंह चौहान ने बताया कि तहसीलदार की तहरीर पर आरोपी महिला, नरेंद्र, रवि, रविश व सार्थक राणा के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 यानी अश्लीलता करने के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed