फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: people blocked the highway after 450 houses lost power but XEN has solved the issue

Baghpat: 450 घरों की बिजली गुल होने पर सड़क पर उतरे लोग, हाईवे किया जाम, पुलिस से भी तीखी नोकझोंक

Fri, 23 Jun 2023 11:53 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Jun 2023 11:53 AM IST
सार

Baghpat News : बड़ौत में 450 घरों की बिजली गुल हुई तो लोग सड़क पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस से भी उनकी तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
Baghpat News: people blocked the highway after 450 houses lost power but XEN has solved the issue
आक्रोशित लोगों ने हाईवे किया जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में कई कॉलोनियों समेत बिनौली रोड पर अचानक विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया, जिससे करीब 450 घरों की बिजली ठप हो गई। वहीं, बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी फाल्ट को ठीक नहीं किया गया। इससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस से भी लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया तो लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात तकरीबन सात बजे अचानक विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया। इससे सूर्य नगर कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, मोहननगर कॉलोनी, न्यू रामनगर कॉलोनी और बिनौली रोड पर के करीब 450 से अधिक घरों से बिजली गुल हो गई। दो घंटे तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन बिजली आपूर्ति सूचारू नहीं हो सकी। जिसके बाद लोगों ने मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को फोन पर शिकायत कर बिजली आपूर्ति ठप हो जाने की शिकायत की, लेकिन फिर भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। 

इससे आक्रोशित लोगों ने बड़ौत-मेरठ मार्ग को अवरुद्व कर हंगामा शुरू कर दिया और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों की उनके साथ भी नोकझोंक हो गई। इस दौरान लोग बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने की जिद पर अडे़ रहे। 

यह भी पढ़ें: यौन शोषण का मामला: जेल भेजने पर आरोपी के पक्ष में उतरे अधिवक्ता, बोले-गलत फंसाया, पक्ष में की नारेबाजी

पूर्व सभासद रवि तोमर, सन्नी, जयवीर, प्रमोद, अंकित, दीपक आदि का कहना था कि ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं से पूरा बिल वसूल रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को अद्योषित विद्युत कटौती और विद्युत फाल्ट से परेशान होना पड़ रहा है। 

यह भी पढ़ें: UP: दारुल उलूम ने बदला रुख, सफाई में दिया ये जवाब, पहले दिए थे आदेश- इंग्लिश पढ़ेंगे छात्र तो होगा निष्कासन

मामला बढ़ता देख सूचना पर संविदा कर्मचारी इमरान, सलीम सहित अन्य मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया और तमाम आरोप लगाए। बाद में एक्सईएन द्वितीय केपी पूरी लोगों के बीच पहुंचे और फाल्ट को दुरुस्त कराकर मामला शांत किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed