फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Lekhpal beaten up by people due to measure the land

Baghpat: लेखपाल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मोबाइल भी तोड़ा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 10 Jan 2023 09:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 Jan 2023 09:03 PM IST
सार

Baghpat News : जमीन की पैमाइश करने पहुंचे लेखपाल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोपियों ने उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Baghpat News: Lekhpal beaten up by people due to measure the land
पीड़ित लेखपाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में बड़ौत के बिजरौल गांव में जमीन की पैमाइश करने पहुंचे लेखपाल को कुछ लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि लेखपाल का मोबाइल भी तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकले। 

विज्ञापन


वहीं, लेखपाल ने तीन-चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिजरौल गांव के योगेंद्र पुत्र मांगेराम का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें योगेंद्र ने तहसील दिवस में जमीन की पैमाइश कराने के लिए एसडीएम को पत्र सौंपा था। इस पर एसडीएम सुभाष सिंह ने लेखपाल संजय सिंह को मौके पर पैमाइश करने के लिए भेजा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जेल में ऐसे गुजर रहीं याकूब की रातें, खा रहे दाल-खिचड़ी, संपत्ति जब्त करने में छूटे अफसरों के पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिस समय लेखपाल संजय सिंह जमीन की पैमाइश कर रहे थे, तभी छह-सात लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और योगेंद्र पक्ष से भिड़ गए। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: इंस्टाग्राम पर बद्दो एक्टिव, पूर्व DGP के बारे में डाली नई पोस्ट, आखिर कहां छिपा है ढाई लाख का इनामी

आरोप है कि उक्त लोगों ने लेखपाल को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं, मामला कोतवाली पहुंचा। इस बाबात सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि लेखपाल संजय सिंह ने बिजरौल गांव के कई लोगों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी। इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed