फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Husband gives triple talaq to his wife for girlfriend

Baghpat: इश्क लड़ाने में बाधा बनी पत्नी को दिया तलाक, पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 30 Oct 2023 05:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 30 Oct 2023 05:44 PM IST
सार

Baghpat News : इश्क लड़ाने में पत्नी बाधा बनी तो मारपीत कर तीन तलाक दे दिया। पीड़ित पत्नि ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Baghpat News: Husband gives triple talaq to his wife for girlfriend
बागपत में तीन तलाक का मामला। - फोटो : डेमो

विस्तार

बागपत में प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। जिसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन


मेरठ जिले के सिवालखास की रहने वाली रिहाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दस साल पहले उसकी शादी बागपत के ठाकुर द्वारा मोहल्ला निवासी शहजाद के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके पति का दूसरी महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसका विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। जिसके बाद ससुराल और मायके पक्ष के बीच कई बार पंचायत भी हुई। जिसके बाद वह पति के साथ निवाड़ा गांव में रहने लगी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां-बेटियों की मौत का मामला: 130 किलोमीटर की रफ्तार से आई ट्रेन, पलभर में उजड़ गया परिवार, चीखता रह गया रमेश

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 22 अक्तूबर को पति और ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर तीन तलाक दे दिया। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर पीड़िता के पति शहजाद, ससुर शाहबुदीन, सास समीना, देवर आबिद, नंद गुलफशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: इंद्रशेखर हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी का धरना-प्रदर्शन, की एक करोड़ के मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed