{"_id":"63f1b3db6ff44290b7004204","slug":"baghpat-news-fire-broke-out-in-the-furniture-factory-and-there-was-loss-of-70-lakh-rupees-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: फर्नीचर की फैक्टरी में लगी भीषण आग, 70 लाख का सामान जलकर राख, प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: फर्नीचर की फैक्टरी में लगी भीषण आग, 70 लाख का सामान जलकर राख, प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग
Sun, 19 Feb 2023 11:00 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:00 AM IST
सार
Baghpat News : एक फर्नीचर की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में रखा 70 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी में कस्बे की पीसी फर्नीचर फैक्टरी में शनिवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में रखा 70 लाख रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया। उधर, आग लगने के बाद कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने लाखों रुपये का सामान आग की चपेट में आने से बचा लिया।
विज्ञापन
फैक्टरी के मालिक यशपाल चौधरी ने बताया कि रात करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट होने से फैक्टरी के गोदाम में आग लग गई। फर्नीचर में आग लगने के बाद पूरी फैक्टरी में फैलने लगी। वहीं आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में जुट गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: दोस्त की बहन से प्रेम विवाह, थाने में बेटी को पति के साथ देख मां बेहोश, पर नहीं पसीजा दिल
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आने से लाखों रुपये के सोफे समेत अन्य सामान को बचा लिया गया। हालांकि 70 लाख रुपये का नुकसान हो गया। उधर, फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कई घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़ें: मेरठ: पुलिस कस्टडी से फरार हुए दो बदमाश, अफसरों में मचा हड़कंप, आरोपियों ने तीन घंटे में की थी पांच वारदात
नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, पूर्व सभासद अश्वनी मुरली और मोहम्मद यामीन समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की।