फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat news: doctors shocked after long queue of patients for treatment in district hospital

UP: बागपत में जिला अस्पताल का हाल, मरीजों की भीड़ देख उड़े डॉक्टरों के होश, उपचार के लिए लगी लंबी लाइन

Mon, 31 Jul 2023 12:28 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 31 Jul 2023 12:28 PM IST
सार

Baghpat News : जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखकर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। सोमवार को उपचार के लिए पहुंचे मरीजों की जिला अस्पताल में लंबी लाइन लग गई। 

विज्ञापन
Baghpat news: doctors shocked after long queue of patients for treatment in district hospital
जिला अस्पताल में उपचार के लिए लगी लंबी लाइन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। पंजीकरण खिड़की से लेकर ओपीडी तक मरीजों की लाइन लगी रही। अस्पताल में दवा लेने आए मरीजों को घंटों तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


शनिवार और रविवार दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खुला। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की अधिक भीड़ रही, जिससे मरीजों को इलाज के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सोमवार को अस्पताल की पंजीकरण खिड़की पर पंजीकरण कराने के लिए मरीज और तीमारदारों की लंबी कतार लगी रही। मरीजों को पंजीकरण कराने के लिए दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। पंजीकरण के बाद जांच कराने के लिए ओपीडी में लाइन लगाकर इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी अधिक होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं।

विज्ञापन

घंटों करना पड़ा इंतज़ार
सोमवार को अस्पताल में भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। पहले पंजीकरण खिड़की और फिर ओपीडी में लाइन में लगने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सीएमएस ने किया निरीक्षण
सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने जिला अस्पताल की ओपीडी, जनरल वार्ड के अलावा महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों को अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सही और समय पर उपचार देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: Sawan Month 2023: सावन के चौथे सोमवार को एतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विज्ञापन

सोमवार को दो दिन की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल खुला है। जिससे सोमवार को अस्पताल में मरीजों काफी भीड़ रही। इसी वजह से मरीजों को इंतजार करना पड़ा। - डॉ. एस. के. चौधरी, सीएमएस

यह भी पढ़ें: Mission 2024: अगड़ों को साधा, पिछड़ों को लुभाया पश्चिमी यूपी से भाजपा की राष्ट्रीय टीम में चार पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed