Baghpat News: बहन की ससुराल आए दिव्यांग को बेल्ट से पीटा, फौलादनगर में तीन किशोरों से मारपीट
बागपत जनपद के दोघट कस्बे में बहन की ससुराल पहुंचे एक दिव्यांग युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। वहीं फौलादनगर में तीन किशोरों से मारपीट कर दी गई।
विस्तार
बागपत जनपद के दोघट कस्बे में अपनी बहन की ससुराल में आए दिव्यांग युवक की दो युवकों ने बेल्ट से पिटाई कर घायल कर दिया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिनौली सीएचसी पर घायल का उपचार कराया।
खेड़ा हटाना गांव के रहने वाले सुशील ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को वह अपनी बहन की ससुराल आया था। शाम को बाजार में कस्बे के ही दो युवक आए, जिन्होंने गाली गलौज की और बेल्ट से उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut Crime Report: शोहदे के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, सड़क हादसे में महिला की मौत, पति व बच्चा घायल
शोर मचाने पर लोगों के आने पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी का कहना है कि तहरीर की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
फौलादनगर में तीन किशोरों से मारपीट
दाहा में फौलादनगर गांव के रहने वाले लविश, हिमांशु और दीपांशु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वे किसी काम से जा रहे थे। तभी दो तीन युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।