फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Due to fear of being judged, student left school, woman died in road accident

Meerut Crime Report: शोहदे के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, सड़क हादसे में महिला की मौत, पति व बच्चा घायल

Sat, 21 Oct 2023 09:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Oct 2023 09:32 AM IST
सार

मेरठ में मनचलों का खौफ बेटियों की पढ़ाई को प्रभावित कर रहा है। भावनपुर में एक और छात्रा ने मनचले के डर से स्कूल जाना और घर से बाहर निकलना छोड़ दिया है। पढ़ें मेरठ से अपराध समाचार।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Due to fear of being judged, student left school, woman died in road accident
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी पड़ोस के गांव के स्कूल में आठवीं की छात्रा है। शुक्रवार को वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और नामजद तहरीर देते हुए बताया कि जब भी वह स्कूल जाती है तभी एक युवक आते-जाते कमेंट कसता है। उसने कई बार रास्ता रोकते हुए छेड़छाड़ भी की।

विज्ञापन


छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने उस पर तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी भी दी। इससे घबराकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद करते हुए परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी समझने को तैयार नहीं है। भावनपुर इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कलक्ट्रेट में आज धरना प्रदर्शन, पढ़ें ताजा खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

कंकरखेड़ा में हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती और उनका दो वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार आगे जा रहे कैंटर में जा घुसी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।

हरदोई के भूरेला गांव निवासी संदीप यादव पुत्र सेवकराम वेदव्यासपुरी में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में ऑपरेटर है। उसकी शादी तीन साल पूर्व शैल कुमारी से हुई थी। संदीप परिवार के साथ वेदव्यासपुरी में रह रहा है। शुक्रवार शाम संदीप पत्नी और दो वर्षीय बेटे अनिकेत के साथ छोटे भाई के साले से मिलने के लिए बाइक से मोदीपुरम गया था। रात को घर लौटते वक्त डाबका कट से पहले पीछे से आई तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने के बाद बाइक आगे चल रहे कैंटर से टकराने के बाद सड़क पर गिर गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं कार नियंत्रित होकर आगे चल रहे कैंटर में जा घुसी, जिससे कार सवार भी मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को हाईवे स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, वहीं संदीप की हालत भी गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया गया है।

शराब पीने से मना करने पर मकान मालिक को पीटा
दक्षिणी सोतीगंज निवासी अर्पित पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि तीन माह पूर्व उन्होंने अपना मकान सरधना के छुर गांव निवासी विजिंत तालियान, भट्ठा पारसौल गौतमबुद्धनगर निवासी रोहित और अंकुश निवासी अरनावली को किराए पर दिया था।

कुछ दिन पहले वह अचानक दोपहर में अपने घर पहुंचे तो किराएदार अपने दो साथियों और एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। सभी शराब पी रहे थे। यह सब मना करने पर आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैद हो गई। पुलिस मामले कर जांच कर रही है।

सुपरटेक के फ्लैट में तोड़फोड़ व चोरी की रिपोर्ट दर्ज
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सुपरटेक ग्रीन विलेज में एक फ्लैट में तोड़फोड़ व चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गौरव कुमार पुत्र रविंद्र कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने फ्लैट में थे। इसी दौरान यूसुफ मलिक नाम के व्यक्ति का महिला से विवाद हो रहा था।

उन्होंने शोर शराबा करने से मना किया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उन्होंने मेंटीनेंस ऑफिस में की। इसके बाद वह अपने घर चले गए। आरोपी और उसके साथियों ने उनके फ्लैट का ताला तोड़ दिया और तोड़फोड़ करते हुए नकदी व सोने की चेन चोरी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed