फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Dead body of person has found in drain in Malakpur village of Baraut

Baghpat: नाले में लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ

Sat, 15 Jul 2023 11:00 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Jul 2023 11:00 AM IST
सार

Baghpat News : बड़ौत में एक नाले में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर लाश को नाले में फेंका गया है।

विज्ञापन
Baghpat News: Dead body of person has found in drain in Malakpur village of Baraut
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र में मलकपुर गांव के नाले में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है।

विज्ञापन


उधर, शव मिलने की सूचना पर सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

मलकपुर गांव के बाहरी छोर से गुजर रहे नाले में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने शव देख तो गांव में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। 

यह भी पढ़ें: UP: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल, बाबा औघड़नाथ मंदिर में बना हाईटेक कंट्रोल रूम

सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से निकाला। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन, उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

सीओ सविरत्न गौतम का कहना है कि शव की जल्द शिनाख्त कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: भोले ने किया बेड़ा पार: प्रेमिका से हुई शादी तो हरिद्वार से लेटकर जल लाया युवक, साले सहवाग को भी ले गया था साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed