फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Cooks of primary and high schools have held a meeting and warned about their demands

Baghpat News: रसोइयों ने बैठक कर आंदोलन का बिगुल फूंका, मांगें पूरी न होने पर दी ये बड़ी चेतावनी

Sun, 19 Feb 2023 04:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 19 Feb 2023 04:03 PM IST
सार

Baghpat News : प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की रसोइयों ने अपनी मांगों को लेकर बैठक की। कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
Baghpat News: Cooks of primary and high schools have held a meeting and warned about their demands
रसोइयों ने की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बिनौली में मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाने वाली रसोइयों ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। उन्होंने रविवार को ब्लॉक मुख्यालय बिनौली पर बैठक कर 27 फरवरी से जिला मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया एकता संघ के तत्वाधान में हुई बैठक में संघ अध्यक्ष राज कटारिया ने कहा कि विद्यालयों में रसोइयों का उत्पीड़न व शोषण किया जा रहा। उनसे खाना बनवाने के साथ विद्यालयों में झाड़ू लगवाना और अन्य कार्य भी करवाए जाते हैं और राजनैतिक भावना रखते हुए उन्हें कभी भी हटा दिया जाता है। बताया कि मानदेय सिर्फ दो हजार है, जो कि बहुत कम है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रसोइयों का उत्पीड़न व शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने रसोइयों का मानदेय पांच हजार रुपये प्रतिमाह व उनका बीमा करवाने सहित कई मांगों को लेकर आगामी 27 फरवरी से हड़ताल शुरू कर जिला मुख्यालय बागपत पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दोस्त की बहन से प्रेम विवाह, थाने में बेटी को पति के साथ देख मां बेहोश, पर नहीं पसीजा दिल

बैठक में मंडल अध्यक्ष यशिका, जिलाध्यक्ष ब्रशला देवी, विमला, बबीता, विनिता, उषा, अनिता, शीला, सोनू, अंगूरी, मोना, सत्तो, धर्मवती आदि उपस्थित रही। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: पुलिस कस्टडी से फरार हुए दो बदमाश, अफसरों में मचा हड़कंप, आरोपियों ने तीन घंटे में की थी पांच वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed