{"_id":"6245bade7041bb27cc28357e","slug":"baghpat-news-conflict-between-two-sides-in-a-village-ten-peoples-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मामूली विवाद में चले लात-घूंसे और लाठी-डंडे, जमकर हुआ पथराव, 10 से ज्यादा लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मामूली विवाद में चले लात-घूंसे और लाठी-डंडे, जमकर हुआ पथराव, 10 से ज्यादा लोग घायल
Thu, 31 Mar 2022 08:00 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 31 Mar 2022 08:00 PM IST
सार
दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। दोनों पक्षों के 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में खेकड़ा के मोहल्ला लाइन पार बस्ती में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान एक-दूसरे पर पथराव भी किया गया। इसमें दोनों पक्षों के दस से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर मामला शांत किया। साथ ही दोनों पक्षों के 19 लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
मोहल्ला लाइन पार बस्ती में बुधवार की रात बच्चों के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर लात-घूसें और डंडे बरसाने लगे। इस दौरान पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों के दस से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह: आग लगने से मची भगदड़, धुएं से घुटने लगा दम, बेहोश होकर गिरे कर्मचारी, देखिए मौके की तस्वीरें
विज्ञापन
उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर मामला शांत कराया। साथ ही एक पक्ष के अख्तर, लियाकत, अकबर, इरशाद, वसीम, जावेद, आशु, इरशाद, पराग, नूरहसन और दूसरे पक्ष के महमूद, मोहसीन, आसिफ, मोसिन, मोमिन, शहादत, वसीम और आदिर को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। साथ ही घायल लोगों का सीएचसी में उपचार कराया।
यह भी पढ़ें: दिलचस्प मामला: पत्नी के लिए रिश्तेदार पर हुआ शक, फिर नकली नोटों के सहारे रची बड़ी साजिश, पर खुद ही फंस गया, पढ़ें पूरी कहानी
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि गुरुवार को दोनों पक्षों के 19 लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।