फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Net cast in Yamuna to catch fish hauls up a young man's body; 'Om' tattoo found on his arm.

Baghpat: यमुना में मछली पकड़ने के लिए फेंका जाल, फंस गया युवक का शव, हाथ पर 'ओम' का टैटू

Fri, 19 Jun 2026 07:54 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 19 Jun 2026 07:54 PM IST
सार

बागपत में पक्का घाट के पास कुछ युवक शुक्रवार को मछली पकड़ रहे थे। जाल फेंका तो उसमें एक युवक की लाश फंस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Baghpat: Net cast in Yamuna to catch fish hauls up a young man's body; 'Om' tattoo found on his arm.
बागपत के पक्का घाट पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पक्का घाट के पास यमुना नदी में मछलियां पकड़ने के लिए फेंके गए जाल में एक युवक का शव फंसने से सनसनी फैल गई। गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


यमुना नदी में शुक्रवार को कुछ युवक मछलियां पकड़ रहे थे, तभी जाल में एक शव फंस गया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में युवक के गले में चांदी की चेन मिली है। उसके दाहिने हाथ के पंजे पर 'ओम' का निशान गुदा हुआ है, जबकि दिल के दो टैटू भी बने हुए हैं। जेब से बंडल माचिस और 70 रुपये बरामद हुए हैं। अनुमान है कि युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास है और शव लगभग एक दिन पुराना हो सकता है।
विज्ञापन


पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यमुना नदी के आसपास के गांवों में लापता युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि शव की शिनाख्त हो सके। जांच अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही शव की पहचान कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed