फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Murder Case: Husband said in police station that I had kill his wife for property dispute

मर्डर: साहब! पत्नी को मार डाला, जाकर देख लो, महिला की लाश देख अफसर हैरान, पति ने बताई हत्या की बड़ी वजह

Tue, 19 Sep 2023 10:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Sep 2023 10:00 PM IST
सार

Baghpat Murder Case : पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी कोतवाली पहुंचा। उसने कहा कि साहब! पत्नी को गला दबाकर मार डाला है। जाकर देख लो। आरोपी की बात सुनकर पुलिस को यकीन नहीं आया पर मौके पर महिला की लाश देखकर हैरान रह गई।

विज्ञापन
Baghpat Murder Case: Husband said in police station that I had kill his wife for property dispute
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत के गाधी गांव में गला दबाकर पत्नी की हत्या करने के बाद पति खुद ही कोतवाली पहुंच गया। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


आरोपी ने पुस्तैनी मकान बच्चों के नाम करने का दबाव बनाने के कारण हुए विवाद में पत्नी की हत्या करने की बात कही है।

बिजनौर जनपद के जहानाबाद के रहने वाले प्रताप सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी दीपा की शादी 12 साल पहले गाधी गांव के शील गिरी उर्फ जगमोहन के साथ की थी। जिसकी पांच साल पहले मौत होने के बाद दीपा की देवर सुनील के साथ शादी करा दी गई थी। प्रताप सिंह ने बताया कि जगमोहन की बिजनौर में पांच बीघा जमीन थी जो दीपा के नाम ट्रांसफर हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सुनील शराब पीने का आदी है और काफी समय से पांच बीघा जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। जमीन बेचने से मना करने पर सुनील ने अपने भाई विकास और मां के साथ मिलकर दीपा के साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

उधर, हत्या करने के बाद आरोपी सुनील खुद ही कोतवाली पहुंच गया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि हत्यारोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी बोला, पुस्तैनी मकान बच्चों के नाम कराना चाहती थी दीपा
दीपा के परिजनों ने बिजनौर की जमीन नहीं बेचने के कारण हत्या करने की बात कही है। वहीं, आरोपी सुनील ने पुलिस को बताया कि दीपा के दो बेटे हैं और वह पुस्तैनी मकान में रहते हैं। दीपा पुस्तैनी मकान दोनों बच्चों के नाम कराना चाहती थी। जिसको लेकर सोमवार को झगड़ा हो गया था।

दूसरी बेटी और बच्चों को लेकर गए मायके वाले
दीपा के पिता प्रताप सिंह ने बताया कि दूसरी बेटी संगीता की शादी भी सुनील के छोटे भाई विकास से कर दी थी। दीपा की हत्या के बाद मायके वाले दूसरी बेटी संगीता और बच्चों को अपने साथ लेकर चले गए।

यह भी पढ़ें: थाने में बैठी पंचायत: पहले लूटी आबरू, फिर गले में जयमाला डाल लिए सात फेरे, आरोपी बोला- कोर्ट मैरिज भी करूंगा

पुलिस से बोला आरोपी, गला घोंटकर आया हूं, जाकर देख लो
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपी सुनील अपनी पत्नी का गला घोंटकर कोतवाली में पहुंचा। जहां उसने पुलिस से कहा कि वह अपनी पत्नी का गला घोंटकर आया है। वह जाकर देख लें कि वह जिंदा है या नहीं। जिस पर पुलिस तुरंत गांव में पहुंची और उसकी पत्नी को लेकर अस्पताल में पहुंची, जहां उसे मृत बताया गया।

यह भी पढ़ें: युवती के अश्लील फोटो वायरल: पंचायत के फरमान ने हैरत में डाला, थाने पहुंचा मामला, पुलिस ने लिया ये एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed