Baghpat: साजिश रचकर मां-बेटी को मारी गोली, 30 किमी किया था पीछा, बदमाशों की हुई पहचान
मां बेटी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने जल्द ही खुलासा करने की बात कही है। गोली मारने वाले बदमाशों की पहचान पुलिस ने कर ली है।
विस्तार
गाजियाबाद के निस्तौली गांव की नीतू और उसकी बेटी अधीरा को गोली मारने वाले बाइक सवार बदमाशों की पुलिस ने पहचान कर ली। उन्होंने सड़क पर कार से बाइक में साइड लगने का विवाद योजना के तहत किया था, क्योंकि गोली मारने की पहले ही साजिश रची गई थी। दोनों बदमाश करीब 30 किलोमीटर से कार के पीछे लगे हुए थे, पुलिस जल्द ही इस घटना का खुलासा करेगी।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कक्षा 11 की छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कारावास, सात वर्ष बाद पीड़िता को मिला न्याय
इसी के विवाद में बाइक सवार दोनों युवक उसे भुगत लेने की धमकी देकर आगे चले गए और थोड़ा आगे जाते ही बाइक आगे लगाकर गोली चला दी। कार में बैठी उसकी पत्नी नीतू और बेटी अधीरा गोली लगने से घायल हो गई। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस को बदमाशों के मुजफ्फरनगर जिले से ही कार के पीछे लगे होने की जानकारी मिली। सूत्रों की माने तो पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि दोनों बदमाशों ने घटना को अंजाम देने की साजिश पहले से रच रखी थी, जो मुजफ्फरनगर जिले के ही रहने वाले है।
पुलिस ने खंगाले 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे
घटना के बाद पुलिस की कई टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया। इसमे पुलिस ने सबसे पहले दाहा क्षेत्र के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन उसमे बदमाश साफ नजर नहीं आए।
इसके बाद पुलिस ने दाहा और मुजफ्फरनगर जिले के 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुजफ्फरनगर जिले के कैमरों से पुलिस के हाथ कई अहम जानकारी लगी।
कार सवार मां-बेटी को गोली मारने की घटना में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। दोनों बदमाशों की पहचान भी कर ली गई है, जल्द ही उनको गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। -अर्पित विजयवर्गीय, एसपी