फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: more than two fifty found infected, including policemen and ten captives; Health Department seals streets

बागपत : पुलिसकर्मी और 10 बंदी समेत 226 मिले संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने सील की गलियां

Wed, 05 May 2021 09:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 May 2021 09:01 PM IST
सार

  • बागपत पुलिसकर्मी और 10 बंदी समेत 226 मिले संक्रमित 
  • स्वास्थ्य विभाग ने गलियों को सील करके लगाई पाबंदी 

विज्ञापन
Baghpat: more than two fifty found infected, including policemen and ten captives; Health Department seals streets
कोरोना का नया स्वरूप - फोटो : pixabay

विस्तार

बागपत जिले में बुधवार को पुलिसकर्मी व बंदी समेत 226 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 5636 हो गई है। संक्रमण से मरने वालों की संख्या 76 हो चुकी है। जिले में 1938 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के क्षेत्र में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर गलियों को सील कर दिया है। कंटेनमेंट जोन में आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। सर्विलांस टीम इन क्षेत्रों में निगरानी करेगी। लोगों को जरूरत के सामान की होम डिलीवरी शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बुधवार को जिला कारागार, पुलिस लाइन, शुगर मिल, सीएचसी बड़ौत, आस्था अस्पताल बड़ौत के अतिरिक्त चांदीनगर, पिलाना, सैडभर, काठा, आजादनगर व शांतिपुरम बड़ौत, आरिफपुर खेड़ी, बामनौली, बुढ़पुर, गांधी रोड बड़ौत, धनौरा, लोकप्रिय अस्पताल बड़ौत, कंडेरा, खामपुर, खतरी गढ़ी, रामा कॉलोनी, पट्टी चौधरान, सिसाना, जैन इंटर कॉलेज बागपत, गाधी, गौरीपुर, बली, बाघू, बसी, सांकरौद, मुबारिकपुर, तुगाना, जिवाना, नंगला कनवाड़ा, लूंब, दोघट, टीकरी, जिवाना, झुंडपुर, भड़ल बिजवाड़ा में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के क्षेत्र को सील कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। कंटेनमेंट जोन में आकस्मिक परिस्थितियों को छोड़कर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed