फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Married, celebrated honeymoon and as soon as he woke up in the morning said, come with more dowry.

Baghpat: निकाह किया, सुहागरात मनाई और सुबह उठते ही दुल्हन के साथ जो किया, जानकर चौंक जाएंगे

Mon, 19 Aug 2024 09:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 19 Aug 2024 09:31 PM IST
सार

निकाह के अगले दिन ही पति ने दहेज के लिए युवती को प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। पुलिस से मामले की शिकायत की गई है। 

विज्ञापन
Baghpat: Married, celebrated honeymoon and as soon as he woke up in the morning said, come with more dowry.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : i

विस्तार

शहर के मोहल्ला मुगलपुरा की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि निकाह के अगले दिन ही पति ने दहेज के लिए उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। युवती ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 

पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि उसकी शादी 21 जुलाई को झिंझाना, जनपद शामली के युवक से हुई थी। निकाह के बाद सबकुछ ठीक ही लग रहा था। ससुरालिये भी खुश थे। सुहागरात पर पति भी अच्छा व्यवहार कर रहे थे। मगर सुबह होते ही मानो सबकुछ बदल गया। पति ने कहा कि तुम दहेज कम लाई हो। दहेज में एक लाख रुपये नगद और चाहिए। उसने कहा कि उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया है, अब और रुपये वह नहीं ला सकती। यह सुनकर पति ने कहा कि जुबान चलाती है। और यह कहते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे तरह तरह से यातनाएं दी गईं और फिर ससुराल से निकाल दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले अब उसके मायके में आकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed