फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Man Shot While Standing on Terrace in Binauli, Rumors of Drone Gang Spread Panic in Village

Baghpat: छत पर खड़े युवक को लगी गोली, गांव में 'ड्रोन वाले बदमाशों' की अफवाह से दहशत

Sat, 02 Aug 2025 01:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 02 Aug 2025 01:26 PM IST
सार

बिनौली के दरकावदा गांव में छत पर खड़े युवक को अचानक गोली लग गई। घटना के बाद गांव में 'ड्रोन वाले बदमाशों' द्वारा फायरिंग की अफवाह फैल गई। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Baghpat: Man Shot While Standing on Terrace in Binauli, Rumors of Drone Gang Spread Panic in Village
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र के दरकावदा में ड्रोन वाले बदमाश होने की अफवाह से दहशत फैल गई। गांव में शुक्रवार रात तब हड़कंप मच गया जब छत पर खड़े युवक वाजिद को अचानक जांघ में गोली लग गई। घायलावस्था में उसे सीएचसी बिनौली लाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद गांव में यह अफवाह फैल गई कि ड्रोन के जरिए आए बदमाशों ने युवक को निशाना बनाया। इस अफवाह से ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई। कई लोगों ने अपने बच्चों को घरों में बंद कर लिया और रातभर गांव में डर का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू की। हालांकि, अभी तक थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed