{"_id":"627221ce3808971d472eb2c6","slug":"baghpat-man-became-a-criminal-to-fulfill-expenses-of-his-wife-group-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार: पत्नी के महंगे खर्चे उठाना हुआ मुश्किल तो युवक बना अपराधी, जीआरपी ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तार: पत्नी के महंगे खर्चे उठाना हुआ मुश्किल तो युवक बना अपराधी, जीआरपी ने दबोचा
Wed, 04 May 2022 12:18 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 04 May 2022 12:18 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार को जीआरपी ने ट्रेनों में मोबाइल चोरी कर बेचने वाले एक युवक को दबोचा है। यह यात्रियों की आंखों में धूल झोंककर उनके स्मार्टफोन चुरा लेता था। आरोपी के पास से जीआरपी ने चार मोबाइल भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले युवक को रेलवे पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि चोर अपनी बीवी के महंगे खर्चे पूरे करने के लिए ही मोबाइल चोरी किया करता था। चोर के पास से चोरी किये गए चार मोबाइल भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में भीड़भाड़ का लाभ उठाकर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले एक चोर को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी इंस्पेक्टर बड़ौत चतुर सिंह ने लगातार मिल रही चोरियों की शिकायत को लेकर टीम गठित की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ईद पर मातम में बदलीं खुशिया: तीन घरों से एकसाथ उठे चार जनाजे, एक परिवार के बुझ गए दोनों चिराग
विज्ञापन
बड़ौत रेलवे स्टेशन पर की जा रही चेकिंग के दौरान इस चोर को आखिरकार पकड़ लिया गया। पकड़ा गया शातिर चोर तालीम पुत्र मोमिन, भडल थाना दोघट का रहने वाला है। पकड़े गए चोर के पास से ₹25000 कीमत का एक तथा 45,000 रुपये कीमत के अन्य तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं।
पूछताछ के बाद जीआरपी इंस्पेक्टर चतुर सिंह ने बताया कि इसकी दो माह पहले ही शादी हुई थी। यह एक ईंट भट्टे पर कार्य करता है। अपनी बीवी के महंगे खर्च पूरे करने के लिए इसने यह चोरी का रास्ता अपनाया। ट्रेनों में भीड़ भाड़ का लाभ उठाकर यह यात्रियों के मोबाइल चोरी किया करता था। इसके पास से चोरी किए गए चार मोबाइल बरामद हुए हैं।