फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: man beaten by community special for not giving grocery items for borrow ,two injured

Baghpat: दुकान से उधार सामान न देने पर विशेष समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर किया पथराव, दो घायल

Sun, 19 Mar 2023 01:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Mar 2023 01:22 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में दुकान से उधार सामान देने से मना करने पर समुदाय विशेष के लोगों ने एक व्यक्ति के मकान में घुसकर हमला बोल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।

 

विज्ञापन
Baghpat: man beaten by community special for not giving grocery items for borrow ,two injured
पीड़ित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में रविवार की सुबह विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने एक मकान में घुसकर हमला कर दिया, जिसमे दो लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली मौके पर पहुंची, तो हमलावर भाग निकले, पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर कराया। इस मामले ने घायलों में गांव के ही तीन विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ढोढरा गांव में दुकान से उधार सामान देने से मना करने पर विशेष समुदाय के आठ-दस लोगों ने एक मकान में घुसकर जमकर मारपीट की और पथराव भी किया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पहुंची, तो हमलावर पुलिस को देख भाग निकले। बाद में पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विद्युतकर्मियों की हड़ताल: अंधेरे में डूबे शहर व गांव, पानी की किल्लत, जनरेटर और हैंडपंपों का सहारा
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि घायलों में देवेंद्र व उसका भाई राजेंद्र शामिल है। घायलों ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही कुछ विशेष समुदाय के लोग दुकान पर सामान लेने आए थे, लेकिन उन्हें उधार देने से मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने हमारे साथ मारपीट व तोड़फोड़ की। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed