Baghpat: धर्म व नाम छिपाकर किशोरी का भरोसा तोड़ा, तीन साल तक शोषण... गर्भवती होने पर फरार
बागपत जिले के अमीनगर सराय क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फर्जी पहचान अपनाकर एक किशोरी का तीन वर्षों तक शोषण किया। किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपी फरार हो गया, जिसे अब गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विस्तार
बागपत जनपद के अमीनगर सराय क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ फर्जी पहचान के जरिए शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, करीब तीन साल पहले खेकड़ा निवासी एक युवक मजदूरी के लिए पीड़ित परिवार के घर आया था।
परिवार का विश्वास हासिल कर उसने खुद को धर्म और नाम बदलकर ‘शकील’ बताया और वहीं रहने लगा।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 3 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
आरोप है कि इस दौरान उसने परिवार की नाबालिग किशोरी के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया, जिससे किशोरी गर्भवती हो गई।
करीब एक माह पहले आरोपी किशोरी को लेकर फरार हो गया। परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, किशोरी गर्भावस्था में है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विवेचना जारी है और किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा है, पुलिस पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में कार्रवाई कराई जा रही है।