{"_id":"6718b3774163caaf930c1431","slug":"baghpat-mama-shot-nephew-at-brick-kiln-injured-there-was-a-dispute-on-money-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में बड़ी वारदात: ईंट भट्ठे पर मामा ने भांजे को मारी गोली, घायल, इस बात पर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में बड़ी वारदात: ईंट भट्ठे पर मामा ने भांजे को मारी गोली, घायल, इस बात पर हुआ था विवाद
Wed, 23 Oct 2024 01:57 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:57 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार दोपहर बड़ी वारदात हुई। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही भांजे को ईंट भट्ठे पर गोली चला दी। भांजे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घायल युवक को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद के बिहारीपुर गांव में जंगल मे ईंट भट्ठे पर उधार दिए रुपये मांगने पर भट्ठा मालिक मामा ने अपने भांजे को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसमें घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
बीटावदा गांव के रहने वाली बबिता ने बताया वह अपने बेटे के साथ गौरीपुर में रहती है। तीन साल पहले उसने अपने भाई को 12 लाख रुपये उधार दिए थे। जो ईंट भट्ठा संचालक है। आरोप लगाया कि रुपये मांगने पर उन्हें टरकाया जा रहा था।
विज्ञापन
बुधवार को उसका बेटा आशीष रुपये मांगने के लिए ईंट भट्ठे पर गया तो उसके भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर आशीष को गोली मारकर घायल कर दिया। उधर सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। घायल की मां बबिता ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन