{"_id":"6a7175ad2594505d91033454","slug":"baghpat-kanwar-camp-serves-ghevar-pakoras-and-fruits-to-devotees-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: कांवड़ शिविर में शिवभक्तों को घेवर, पकोड़ी और केले का प्रसाद, गूंजे बोल बम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: कांवड़ शिविर में शिवभक्तों को घेवर, पकोड़ी और केले का प्रसाद, गूंजे बोल बम के जयकारे
Tue, 04 Aug 2026 10:47 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:47 AM IST
सार
बागपत के गुफा मंदिर के पास लगे कांवड़ सेवा शिविर में मंगलवार सुबह शिवभक्तों के लिए विशेष नाश्ते की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं को घेवर, ब्रेड, पकोड़ी, चाय, पेठा और केले का प्रसाद वितरित किया गया। भजनों और बोल बम के जयघोष के बीच स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह से कांवड़ियों की सेवा की।
विज्ञापन
कांवड़ शिविर में झूमते शिवभक्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में गुफा मंदिर के समीप लगे कांवड़ सेवा शिविर में मंगलवार सुबह शिवभक्तों के लिए विशेष नाश्ते की व्यवस्था की गई। कांवड़ियों को श्रद्धापूर्वक घेवर, ब्रेड, पकोड़ी, चाय, पेठा और केले का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
भजनों और जयघोष से गूंजा शिविर
शिविर में पूरे समय भगवान भोलेनाथ के भजन गूंजते रहे। भक्ति संगीत की धुनों पर कांवड़िए झूमते नजर आए और 'बोल बम' तथा 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
विज्ञापन
सेवा में जुटे स्वयंसेवक
शिविर में स्वयंसेवकों ने कांवड़ियों की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। भोजन और नाश्ते के साथ श्रद्धालुओं के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
आयोजकों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इसी भावना के साथ प्रतिदिन हजारों कांवड़ियों के लिए भोजन, नाश्ता और विश्राम की व्यवस्था की जा रही है।