{"_id":"6af088790f0ac57acf0c6fc5","slug":"baghpat-items-intended-for-a-daughter-s-dowry-were-kept-in-a-shop-deemed-a-safe-location-2026-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: अमीनगर सराय में किराना की दुकान की छत उखाड़कर चोरी, दो लाख रुपये और माल ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: अमीनगर सराय में किराना की दुकान की छत उखाड़कर चोरी, दो लाख रुपये और माल ले गए बदमाश
Sun, 08 Nov 2026 08:04 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:04 PM IST
सार
अमीनगर सराय के मुख्य बाजार में व्यापारी सुभाष चंद मित्तल की किराना की दुकान है। रविवार को उन्होंने दुकान खोली तो चोरी का पता चला। पुलिस आसपास लगे कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
दुकान में चोरी की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमीनगर सराय कस्बे के मुख्य बाजार में शनिवार रात चोरों ने किराना की दुकान को निशाना बनाया। दुकान की छत उखाड़कर चोर करीब दो लाख रुपये नकद और कीमती सामान ले उड़े। रविवार सुबह जब व्यापारी ने दुकान खोली तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos
दीपावली के दिन व्यापारी सुभाष चंद मित्तल ने अपनी दुकान खोली तो छत में सेंध देखकर वे हक्के-बक्के रह गए। आसपास के व्यापारी भी जमा हो गए। सुभाष चंद मित्तल ने बताया कि वे शनिवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार को दुकान खोलने पर चोरी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों की दुकानदारी के करीब दो लाख रुपये गल्ले में ही रखे थे, जो चोरी हो गए। इसके अलावा दुकान में रखे काजू, बादाम जैसे मेवे, देशी घी और अन्य सामान भी चोरी हो गया। व्यापारी ने बताया कि वह घर की तुलना में दुकान को अधिक सुरक्षित मानते थे, इसलिए नकदी दुकान में ही रख दी थी।
पुलिस की कार्रवाई और व्यापारियों की प्रतिक्रिया
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी है। घटना के खुलासे के लिए फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। इस घटना को लेकर कस्बे के व्यापारियों में भारी रोष है। युवा व्यापारी अमित बंसल ने कहा कि दीपावली जैसे महापर्व पर इतनी बड़ी चोरी पुलिस की लापरवाही को दर्शाती है। व्यापारियों ने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है।

बेटी की शादी से पहले चोरी का झटका
व्यापारी सुभाष चंद मित्तल ने बताया कि 21 नवंबर को उनकी बेटी की शादी है। इसी वजह से वह ज्यादातर सामान और नकदी दुकान में ही रख रहे थे। अनिष्ट की आशंका से वह घर में नकदी नहीं रखते थे। बाजार में पुलिस गश्त के कारण वह दुकान को सुरक्षित महसूस करते थे, लेकिन इतने बड़े त्यौहार के मौके पर लाखों रुपये की चोरी का झटका उन्हें लगा है। उन्होंने जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग की है।
ये भी देखें...
बागपत: हाईवे पर बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो मासूमों के सिर से उठाया पिता का साया; पत्नी का बुरा हाल