फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat is the first in solving the problems related to Kisan Samman Nidhi

किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं के निस्तारण में बागपत प्रथम

Tue, 13 Jul 2021 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Baghpat is the first in solving the problems related to Kisan Samman Nidhi
शत-प्रतिशत समस्याओं का निस्तारण कर मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर को पछाड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित समस्याओं के निस्तारण में बागपत जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृषि विभाग ने शत-प्रतिशत समस्याओं का निस्तारण कर मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर आदि जनपदों को पीछे छोड़ दिया है।
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष तीन किश्तों में दिए जाते हैं। मगर, समस्या होने के कारण किसान अपनी शिकायत दर्ज कराते है। यहां कृषि विभाग ने किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए काफी तेजी दिखाई और प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का झंडा बुलंद किया है। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश के कई जनपदों को पछाड़ा है और यहां शत प्रतिशत समस्याओं का निस्तारण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

पशु पालकों को ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श दिए
बागपत। जिले में पशुधन स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत गोशालाओं पर कैंप का आयोजन किया गया। जनपद में संचालित सीएससी केंद्रों ने ई-पशु चिकित्सा सेवा के माध्यम से ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श दिए। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा किसान विज्ञान केंद्र की भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जिले में कुल 100 पशुओं का टीकाकरण हुआ और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जिला प्रबंधक बोबी कुमार ने बताया कि ग्रामीण किसी भी प्रकार की पशु संबंधित समस्या होने पर ई-पशु चिकित्सा के माध्यम से सहयोग के लिए सीएससी केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed