{"_id":"66ff8f33f9fba295550ab637","slug":"baghpat-idol-vandalised-at-religious-site-in-basauli-village-villagers-angry-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat : बासौली गांव में धार्मिक स्थल पर मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat : बासौली गांव में धार्मिक स्थल पर मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस से नोकझोंक
Fri, 04 Oct 2024 12:17 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:17 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बड़ाैत में मूर्ति खंडित होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आक्रोश व्यक्त किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ाैत में रमाला थाना क्षेत्र के बासौली गांव के प्राचीन शनि मंदिर में स्थापित शनिदेव की मूर्ति गुरुवार की देर रात खंडित कर दी। मूर्ति खंडित होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आक्रोश व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि किसी शरारती तत्व ने माहौल बिगाड़ने के लिए यह कार्य किया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
बासौली गांव में भगवान शनि का प्राचीन मंदिर है। मंदिर में भगवान शनिदेव की मूर्ति भी स्थापित है। बृहस्पतिवार की रात कुछ बच्चे मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो शनिदेव की मूर्ति टूटी देखी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Shamli: कैराना का शाहिद पाकिस्तान जाकर बना आईएसआई एजेंट... दुबई, मोरक्को, अफगानिस्तान तक जुड़ रहे तार
विज्ञापन
बच्चों ने इसकी जानकारी कुलदीप तोमर, रीना, आदित्य, लोकेश व अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद देखते ही देखते वहां भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने शनिदेव की मूर्ति खंडित करने की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया।
लोगों का कहना था कि किसी शरारती तत्व ने माहौल बिगाड़ने के लिए यह कृत्य किया है। सूचना मिलने पर रमाला इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। साथ ही आश्वस्त किया कि जिस व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है, उसका पता लगाकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।