{"_id":"6a701dd702886cac52090773","slug":"baghpat-huge-rush-of-devotees-at-pura-mahadev-temple-on-first-monday-of-sawan-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: सावन के पहले सोमवार पर पुरा महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवालयों में श्रद्धालुओं क भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: सावन के पहले सोमवार पर पुरा महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवालयों में श्रद्धालुओं क भीड़
Mon, 03 Aug 2026 10:23 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:23 AM IST
सार
सावन के पहले सोमवार पर बागपत के प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर सहित जिले के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
पुरा महादेव में श्रद्धालुओं की लगी लाइनें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सावन के पहले सोमवार पर बागपत के प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर सहित जिले के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु तड़के से ही मंदिरों में पहुंचने लगे। पूरे दिन मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना की। पुरा महादेव मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। जिले के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे।
विज्ञापन
शहर के शिवालयों में भी दिनभर रही पूजा-अर्चना
पुरा महादेव मंदिर के अलावा शहर के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना की। सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान और शिव आराधना का क्रम दोपहर तक चलता रहा, जिससे पूरा माहौल शिवमय हो गया।
विज्ञापन