फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Holi will be colorful with the first sugarcane payment of farmers, Malkapur mill will soon fill its p

Baghpat: किसानों की पहली बार गन्ना भुगतान से रंगीन होगी होली, मलकपुर मिल जल्द भरेगी जेबें

Wed, 05 Mar 2025 10:17 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 05 Mar 2025 10:17 AM IST
सार

बागपत जिले में इस बार किसानों की होली और भी रंगीन होगी क्योंकि मलकपुर चीनी मिल के गन्ना किसानों को होली से पहले ही बकाया गन्ना भुगतान करेगी।

विज्ञापन
Baghpat: Holi will be colorful with the first sugarcane payment of farmers, Malkapur mill will soon fill its p
गन्ना किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के मलकपुर मिल के गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत देने वाली खबर है। पहली बार ऐसा होगा कि मलकपुर चीनी मिल चालू सत्र 2024-25 का गन्ना भुगतान अभी शुरू करेगा। इसकी शुरूआत होली से पहले की जाएगी और किसानों की होली पहली बार रंगीन होती दिख रही है। वहीं जिले के एक लाख से ज्यादा किसानों का 12 चीनी मिलों पर अभी तक 554 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया है।

विज्ञापन


मलकपुर चीनी मिल प्रबंधन ने पिछली साल का मंगलवार को पांच करोड़ रुपये बकाया भुगतान दे दिया है। अब पिछली साल का केवल पांच करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया रह गया। होली से पहले इस पांच करोड़ रुपये के भुगतान को कर दिया जाएगा और वर्तमान सत्र का भुगतान भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर में GST की बड़ी कार्रवाई: 750 पेटी शराब पकड़ी, प्लाईवुड के नीचे छिपकर ट्रक से ले जा रहे थे लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरअसल, मलकपुर चीनी मिल पर वर्तमान सत्र का 38 हजार किसानों का 333 करोड़ रुपये बकाया हो गया है। हर बार अगला सत्र शुरू होने पर ही पिछले सत्र का भुगतान हो पाता था। इस बार ऐसा होगा कि उसी सत्र में भुगतान शुरू हो जाएगा। यह प्रसास सफल रहा तो दो दशक बाद किसानों पर गन्ना भुगतान होने पर होली का रंग चढ़ेगा।

इन मिलों पर 221 करोड़ बकाया भुगतानवर्तमान सत्र का सहकारी चीनी मिल बागपत पर 20.22 करोड़, रमाला मिल पर 38.57 करोड़, किनौनी चीनी मिल पर 156.39 करोड़, दौराला मिल पर चार करोड़, तितावी मिल पर 8.69 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया है। खतौली मिल पर 16.37 करोड़, मंसूरपुर मिल पर 1.32 करोड़, ऊन मिल पर 17.68 करोड़ तथा मोदीनगर मिल पर 20.11 करोड़ रुपये बकाया है। यह गन्ना भुगतान नहीं मिलने से हजारों किसानों को आर्थिक समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है।

अब बैंक दबाकर नहीं बैठेंगे गन्ना भुगतान
प्रशासन को किसानो से शिकायत मिल रही थी कि चीनी मिलों से गन्न्ना भुगतान के रुपये बैंकों को भेज दिए जाते हैं। मगर, बैंक अधिकारी गन्ना भुगतान के रुपये आठ-दस दिन तक किसानों के खातों में ट्रांसफर नहीं करते।

डीसीओ ने बताया कि डीएम ने सभी बैंक अधिकारयों को पत्र भेजकर निर्देश दिया कि चीनी मिलों से भुगतान मिलते ही तत्काल उसे किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाए।

प्रयास किया जा रहा कि होली से पहले गन्ना भुगतान कराया जाए। मलकपुर चीनी मिल प्रबंधन से बात हो गई है, इसलिए वर्तमान सत्र का गन्ना भुगतान होली से पहले शुरू होने की उम्मीद है। मलकपुर के अलावा दूसरी मिलों के प्रबंधन पर भी गन्ना भुगतान में तेजी लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अमर प्रताप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed