फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Heavy waterlogging on Delhi-Saharanpur highway, more than 50 vehicles damaged, one km long jam

Baghpat: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भारी जलभराव, 50 से अधिक वाहन खराब, एक किमी लंबा जाम; राज्यमंत्री भी फंसे

Sun, 31 Aug 2025 02:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 31 Aug 2025 02:31 PM IST
सार

Jam on the Highway: जिले में करीब एक घंटे की तेज बारिश के कारण हाईवे पर दो फीट तक पानी भर गया। कई वाहन खराब होने से लंबा जाम लग गया। लोग गाड़ियों में धक्का लगाते दिखे। वहीं राज्यमंत्री केपी मलिक भी जलभराव में फंस गए।

विज्ञापन
Baghpat: Heavy waterlogging on Delhi-Saharanpur highway, more than 50 vehicles damaged, one km long jam
हाईवे पर लगे जाम में खराब हुए वाहनों में धक्का लगाते स्थानीय युवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में तेज बारिश के कारण सिसाना गांव में दिल्ली–सहारनपुर नेशनल हाईवे पर करीब डेढ़ से दो फीट पानी भर गया। इस कारण कई वाहन गड्ढों में फंस गए और जाम लग गया। कुछ वाहन पलट भी गए। दोपहिया वाहन सवार भी गिर गए। 
विज्ञापन

 

Baghpat: Heavy waterlogging on Delhi-Saharanpur highway, more than 50 vehicles damaged, one km long jam
हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश के कारण सिसाना के पास हाईवे पर दो फीट तक पानी भर गया। वाहन चालक रेंगते हुए पानी से गुजरते दिखे और कई वाहन खराब हो गए। भारी जलभराव की यह समस्या नियमित रूप से बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat: Heavy waterlogging on Delhi-Saharanpur highway, more than 50 vehicles damaged, one km long jam
हाईवे पर जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
मुकेश कुमार, दिनेश चौहान ने कहा कि इस हाईवे पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण मामूली बारिश में भी सड़क पर जलभराव हो जाता है। यह समस्या पहले से बनी है और इसका कोई स्थायी समाधान अब तक नहीं हुआ है।        
विज्ञापन

Baghpat: Heavy waterlogging on Delhi-Saharanpur highway, more than 50 vehicles damaged, one km long jam
जाम में फंसे राज्यमंत्री केपी मलिक। - फोटो : अमर उजाला
जाम में फ़ंसा राज्यमंत्री का काफिला, एनएचएआई के चेयरमैन को किया फोन
सिसाना गांव में कार सवार राज्यमंत्री केपी मालिक भी करीब आधा घंटे तक जाम में फंसे रहे। उन्होंने एनएचएआई के चेयरमैन को हाईवे पर जलभराव की समस्या से अवगत कराया। जल्द ही इसका समाधान कराने का आश्वासन दिया।
 

गड्ढे में पलटी ई रिक्शा, कई यात्री चोटिल 
सिसाना गांव में जलभराव के कारण हाईवे पर गड्ढा दिखाई नहीं दिया। इस कारण एक रिक्शा गड्ढे में पहिया पड़ने के बाद पलट गई। जलभराव के कारण साइलेंसर में पानी जाने से 50 से अधिक बाइकें भी खराब हो गईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed