{"_id":"6454a5ebfd9363e74f0ab324","slug":"baghpat-head-constable-body-found-in-quarter-of-chhaprauli-police-station-police-have-started-investigation-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: थाने के क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटका मिला हेड कांस्टेबल का शव, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: थाने के क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटका मिला हेड कांस्टेबल का शव, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर
Fri, 05 May 2023 12:15 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 05 May 2023 12:15 PM IST
सार
Baghpat News : थाने के क्वार्टर में हेड कांस्टेबल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में छपरौली थाने में तैनात हेड कांस्टेबल का शव शुक्रवार की सुबह थाना परिसर में बने उसके ही क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला। बताया गया कि शुक्रवार की शाम को ही वीआईपी ड्यूटी कर लौटा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
सहारनपुर के रहने वाले 35 वर्षीय अमर राणा पुत्र स्व. विनोद राणा वर्ष 2006 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। हाल में उसकी तैनाती छपरौली थाने में चल रही थी। शुक्रवार की सुबह छपरौली थाने में उसके ही क्वार्टर में उसका शव फांसी पर लटका मिला।
विज्ञापन
सूचना पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके की वीडियोग्राफी कराई। वहीं, शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर अमर के परिजन भी छपरौली थाने पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Encounter: दुजाना एनकाउंटर के पीछे का सच, आखिर कब से रडार पर था कुख्यात, तिहाड़ जेल से बाहर आते ही दी थी धमकी
उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि अमर राणा मूल रूप से चौगामा क्षेत्र के भड़ल गांव का ही रहने वाला था। उसके पिता भी यूपी पुलिस में विनोद राणा दरोगा थे। उनकी अधिकतर तैनाती सहारनपुर क्षेत्र में होने के कारण वह परिवार के साथ कई साल पहले गांव से सहारनपुर चले गए थे।
यह भी पढ़ें: अनिल दुजाना का अंत: कौन था जिसके नाम से कांपते थे लोग, खौफ का हुआ खात्मा; सहमा देगी 21 साल के अपराध की कहानी