{"_id":"68a17defa6d0c69a8e0622e9","slug":"baghpat-he-girl-hid-her-11-month-old-child-in-the-bed-he-died-due-to-suffocation-2025-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: मदरसे में मौलवी ने किशोरी को पीटा, 11 माह के बेटे को रजाई में लपेटकर बेड में छिपाया, दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: मदरसे में मौलवी ने किशोरी को पीटा, 11 माह के बेटे को रजाई में लपेटकर बेड में छिपाया, दम घुटने से मौत
Sun, 17 Aug 2025 12:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:30 PM IST
सार
टांडा गांव में दारूल उलूम मुजफ्फरिया लिल बनात मदरसे में आरोपी किशोरी तालीम हासिल कर रही है। यहां फोन पर बात करने पर मौलवी ने किशोरी को एक माह पहले पीट दिया था। इसी रंजिश में उसने यह वारदात की।
विज्ञापन
बच्चे को गोद में लिए परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छपरौली के टांडा गांव में दारूल उलूम मुजफ्फरिया लिल बनात मदरसे में पिटाई से क्षुब्ध किशोरी ने मौलवी शहजाद के गोद लिए बेटे दलहा (11 माह) को शनिवार की रात कपड़े में लपेटकर बेड में रजाई समेत अन्य कपड़ों के नीचे दबा दिया। दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। आरोपी किशोरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
सीसीटीवी में कैद हुई किशोरी (लाल घेरे में)।
- फोटो : अमर उजाला
टांडा गांव में दारूल उलूम मुजफ्फरिया लिल बनात मदरसे में जिले के अलावा शामली और मुजफ्फरनगर की 40 किशोरी धार्मिक तालीम हासिल कर रही हैं। वे सभी मदरसे में रहती हैं। मदरसे के मौलवी शहजाद को रविवार सुबह अपना 11 माह का बेटा दलहा नहीं मिला। दलहा को मौलवी ने मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी अपने साले सरताज से गोद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद मौके पर एकत्र भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
मदरसे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में शनिवार की रात मौलवी के मस्जिद में जाने के बाद किशोरी कमरे में जाती और वापस आती दिखाई दी। पूछताछ करने पर किशोरी ने बेड में रजाई समेत अन्य कपड़ों के नीचे दबाए दलहा को बरामद कराया।
मासूम दलहा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को किशोरी ने बताया कि एक माह पहले उसे चोरी से रखे गए मोबाइल पर बात करने पर मौलवी शहजाद और उसकी पत्नी ने पीटा था और उसके परिजनों को भी बुलाकर पिटवाया। उसने मौलवी को सबक सिखाने की ठान ली और शनिवार रात बेड में दबाकर उसके बेटे को मार डाला।
मदरसे में जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
दो चिकित्सकों के पैनल से कराए गए पोस्टमार्टम में बच्चे की मौत का कारण दम घुटना बताया गया। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि आरोपी किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आई दूसरी किशोरी से भी पूछताछ की गई है।