{"_id":"6718d8bcfc2fbf5f56023e67","slug":"baghpat-gurmeet-ram-rahim-s-parole-ends-he-goes-to-rohtak-s-sunaria-jail-with-a-convoy-of-luxury-cars-2024-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: गुरमीत राम रहीम की पैरोल खत्म, लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ गया रोहतक की सुनारिया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: गुरमीत राम रहीम की पैरोल खत्म, लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ गया रोहतक की सुनारिया जेल
Wed, 23 Oct 2024 04:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:37 PM IST
सार
हरियाणा चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम 20 दिन की पैराेल पर आया था। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में हत्या और दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
विज्ञापन
रोहतक की सुनारिया जेल के लिए रवाना होता गुरमीत राम रहीम सिंह का काफिला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम की 20 दिन की पैरोल का समय पूरा होने पर उसे कड़ी पुलिस सुरक्षा में रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया। वह सुनारिया जेल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
विज्ञापन
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम हरियाणा के चुनाव से पहले बीती 2 अक्टूबर को आठवीं बार 20 दिनों की पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम में आया था। आश्रम में वह अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के लोगों के साथ रहा है। उसकी पैरोल का समय मंगलवार को पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले डेरा प्रमुख 17 जून 2022 को 30 दिन, 15 अक्टूबर 2022 को 40 दिन, 21 जनवरी 2023 को 40 दिन, 20 जुलाई 2023 को 30 दिन, 21 नवम्बर 2023 को 21 दिन, 19 जनवरी 2024 को 50 दिन, 13 अगस्त को 21 दिन और 2 अक्तूबर को आठवीं बार 20 दिन की पैरोल पर बरनावा के आश्रम में आकर रहा।
पैरोल का समय पूरा होने पर बुधवार को डेरा प्रमुख को सुनरिया जेल ले जाने के लिए आश्रम बरनावा पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। उसे जेल ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस, सीओ बड़ौत विजय चौधरी, इंस्पेक्टर बिनौली बरनावा आश्रम पहुंचे। यहां से दोपहर करीब 3 बजकर 20 मिनट पर पुलिस सुरक्षा में उसका चार लग्जरी गाड़ियों का काफिला आश्रम के अंदर से निकलकर बड़ौत की ओर से सुनरिया जेल जाने के लिए रवाना हो गया।