फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Girl injured in cat attack dies... Father's pockets empty during treatment

Baghpat: बिल्ली के हमले से घायल बच्ची की मौत... इलाज में खाली हो गई पिता की जेब, चंदा करके लाया कफन

Tue, 07 Jan 2025 12:40 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 07 Jan 2025 12:40 AM IST
सार

बिल्ली के हमले से बच्ची की आंख बाहर लटक गई थी। उसके एक हाथ की चार अंगुलियां भी चबा दी थी। सीएचसी में उपचार के बाद बच्ची को दिल्ली भेजा गया था। 

विज्ञापन
Baghpat: Girl injured in cat attack dies... Father's pockets empty during treatment
बच्ची की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिसाना मार्ग पर खादी आश्रम में बिल्ली के हमले से घायल दो माह की बच्ची की सोमवार को मौत हो गई। इससे पहले बच्ची की एक आंख की रोशनी चली गई थी और उसकी सर्जरी नहीं होने के कारण अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई थी।
विज्ञापन

इदरीशपुर गांव का रहने वाला अर्जुन खादी आश्रम में किराए पर रहकर सभासद की दुकान पर मजदूरी करता है। अर्जुन ने बताया कि 25 दिसंबर को कमरे में सो रही उसकी दो माह की बेटी पर बिल्ली ने हमला कर दिया। बिल्ली के हमले से बच्ची की आंख बाहर लटक गई और उसके एक हाथ की चार अंगुलियां भी चबाकर कई जख्म कर दिए थे। सीएचसी में उपचार कराने के बाद बच्ची को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 11 दिन उपचार के बाद चिकित्सकों ने सर्जरी करने से इंकार करते हुए बच्ची को अस्पताल से सोमवार सुबह छुट्टी दे दी। अर्जुन अपनी बेटी को लेकर खादी आश्रम में आ गया और सोमवार दोपहर घर में बच्ची ने दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के कफन के लिए मांगने पड़े रुपये
दुकान पर मजदूरी करने वाला अर्जुन बच्ची का उपचार कराते हुए कर्ज तले आ गया। सोमवार को बच्ची की मौत होने के बाद उसके कफन के लिए भी अर्जुन के पास रुपये नहीं मिले। इसके बाद उसने अपने परिचितों से रुपये मांगकर बच्ची का कफन मंगाया।
विज्ञापन

नवजात बच्चों को अकेला न छोड़ें
वन क्षेत्राधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि घरों में रहने वाले जानवर दबाव पड़ने पर हमला कर देते हैं। बिल्ली भी आक्रामक प्रजाति की जानवर है, जो शरीर से आने वाली गंध से अपने शिकार की पहचान करती है। नवजात और छोटे बच्चों के शरीर से आने वाली गंध बिल्ली को आकर्षित करती है, जिन्हें अकेला पाकर वह हमला कर देती है। बच्ची पर हमला करने का भी यही कारण है। इसलिए घर में नवजात और छोटे बच्चों को बिल्ली, कुत्तों से दूर रखना चाहिए। बच्चों को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed