फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Former soldier was digitally arrested and cheated of Rs 7 lakh, this is how he cheated

Baghpat: पूर्व सैनिक को डिजिटल अरेस्ट कर सात लाख रुपये ठगे, व्हॉट्सएप की डीपी से ऐसे दिया झांसा

Thu, 05 Jun 2025 07:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 05 Jun 2025 07:36 PM IST
सार

साइबर ठगों ने पूर्व सैनिक के साथ वारदात को अंजाम दिया। ठगी का पता चलने पर साइबर थाना पुलिस को बताया तो 1.60 लाख रुपये एक खाते में होल्ड करा दिए और मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Baghpat: Former soldier was digitally arrested and cheated of Rs 7 lakh, this is how he cheated
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपको डिजिटल अरेस्ट किया जाता है, अब से आप हमारी निगरानी में रहेंगे। साइबर ठगों ने इसी तरह शहर के गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी पूर्व सैनिक विजय कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर सात लाख रुपये की ठगी कर ली। पूर्व सैनिक की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एक बैंक खाते में पूर्व सैनिक से ठगे गए 1.60 लाख रुपये होल्ड भी करा दिए।
विज्ञापन

गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी पूर्व सैनिक विजय कुमार ने बताया कि पांच अप्रैल को उनके मोबाइल पर ग्रुप व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें जुड़े मोबाइल नंबरों की डीपी पर जज और पुलिस अधिकारी के फोटो लगे हुए थे। आरोप लगाया कि व्हाट्सएप कॉल करने वालों ने उनके नाम लेकर बातचीत शुरू की और उनके आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए धोखाधड़ी से बैंकों में लेनदेन करने की बात कही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठगों ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर पूर्व सैनिक को डिजिटल अरेस्ट करने के बारे में बताते हुए अपनी निगरानी में रखने की बात कही। विजय कुमार ने बताया कि साइबर ठगों ने बैंक खाते से सात लाख रुपये अपने पास ट्रांसफर कराए और जांच पूरी होने पर वापस लौटाने का झांसा दिया। इसके बाद रुपये वापस मांगे तो घर आकर गिरफ्तार कर जेल भेजने की धमकी दी। परिवार वालों को पूरे मामले के बारे में बताया तो साइबर ठगी होने का पता चला।
 
विज्ञापन

15 बैंक खातों में ट्रांसफर हुए पूर्व सैनिक के रुपये
पूर्व सैनिक को डिजिटल अरेस्ट कर सात लाख रुपये ठगी के मामले की जांच में जुटे पुलिसकर्मियों ने कई बैंक खाते होल्ड कराए। पुलिस की जांच में पता चला कि पूर्व सैनिक से ठगी गई रकम 15 बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई। इसके बाद 16वें बैंक खाते में पूर्व सैनिक से ठगे गए 1.60 लाख रुपये होल्ड कराए गए।
 

जांच शुरू
पूर्व सैनिक से ठगे गए 1.60 लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं। पूरे मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
- एमपी सिंह, प्रभारी साइबर थाना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed