फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Former District President of Congress absconding

Baghpat: कांग्रेस का पूर्व जिलाध्यक्ष फरार, जिस युवती के साथ वायरल हुआ अश्लील वीडियो, उसकी मां ने कराया केस

Sun, 03 Nov 2024 06:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 03 Nov 2024 06:26 PM IST
सार

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे यूनुस चौधरी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह युवती से अश्लील हरकतें कर रहा था। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Baghpat: Former District President of Congress absconding
वायरल वीडियो में कांग्रेस का जिलाध्यक्ष रहा यूनुस चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी को अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में पद से हटाए जाने के बाद अब पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। जिस युवती के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष अश्लील हरकत कर रहा था, अब उसकी मां ने बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने यूनुस की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष घर से फरार है।
विज्ञापन

 

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे यूनुस चौधरी की एक अश्लील वीडियो कई दिन पहले वायरल हुई थी। उसमें वह एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिया। यह मामला अखबारों की सुर्खियां बनने के बाद पार्टी हाईकमान ने इस पर संज्ञान लिया और प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने यूनुस को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस मामले में अब बड़ौत की रहने वाली युवती की मां ने शनिवार रात पूर्व जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। युवती की मां का आरोप है कि उसकी बेटी आठ सितंबर को घर में अकेली थी। इसका पता चलने पर यूनुस चौधरी उनके घर पहुंच गया और उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। उनकी बेटी ने अपनी मां के घर आने का हवाला दिया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर यूनुस चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसको तलाश किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

यूनुस चौधरी ने करा दी पार्टी की फजीहत
अश्लील वीडियो आने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी के साथ ही कांग्रेस की खूब फजीहत हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग कांग्रेस पर सवाल उठा रहे हैं कि इस तरह के नेताओं को पार्टी में जिम्मेदारी का पद कैसे सौंपा जाता है। वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में लग गई है और यूनुस चौधरी घर से फरार हो गया है।
 

पार्टी से निकालने की तैयारी
इस पूरे मामले में अभी तक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने यूनुस चौधरी को केवल जिलाध्यक्ष के पद से हटाया था, मगर अब मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। इसको देखते हुए पूरी रिपोर्ट मांगी गई है, जिससे यूनुस चौधरी को पार्टी से निकालने की बात कही जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश के महासचिव नवाब अहमद हमीद का कहना है कि मुकदमे की रिपोर्ट हाईकमान को पहुंच गई है और पार्टी से निकालने को लेकर प्रदेशाध्यक्ष फैसला लेंगे।
 

राज्यमंत्री कपिल देव ने उठाई कड़ी कार्रवाई व निष्कासन की मांग
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस मामले में बयान दिया कि राजनीतिक व सामाजिक लोगों का इस तरह का कृत्य निंदनीय है। इस तरह के लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ्ऐसे लोगों को पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए।
 

राहुल गांधी व प्रियंका के साथ फोटो भी हो रहे वायरल
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे यूनुस चौधरी की अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उसके सांसद राहुल गांधी व प्रियंका के साथ फोटो वायरल करने शुरू कर दिए। यहां तक कहा जा रहा है कि वह अन्य पदाधिकारियों पर राहुल व प्रियंका से करीबी होने की बात कहकर दबाव बनाता था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed