फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Food Safety Team Destroys 20 Kg Spoiled Rasgullas and 80 Kg Khoya

त्योहारों पर मिलावटखोर सक्रिय: खाद्य विभाग ने बागपत में 20 किलो खराब रसगुल्ले और 80 किलो खोया नष्ट कराया

Thu, 16 Oct 2025 10:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 16 Oct 2025 10:53 PM IST
सार

बागपत में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर शॉकी हलवाई की पंजाबी स्वीट्स से 20 किलो खराब रसगुल्ले और बिजवाड़ा व खेकड़ा से 80 किलो खोया नष्ट कराया। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Baghpat Food Safety Team Destroys 20 Kg Spoiled Rasgullas and 80 Kg Khoya
रसगुल्ले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के गांधी बाजार में शॉकी हलवाई की पंजाबी कन्फेक्शनरी एंड स्वीट्स पर खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारा। टीम ने पाया कि रसगुल्ले खराब थे और उनमें मक्खियां पड़ी हुई थीं। इसलिए 20 किलो रसगुल्ले नष्ट कराए गए।

विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह ने बताया कि बिजवाड़ा और खेकड़ा में भी कार्रवाई की गई। बिजवाड़ा के साजिया की मावा भट्टी से मावा का नमूना लिया गया। वहीं मुश्ताक की भट्टी से 40 किलो खोया नष्ट कराए गए। खेकड़ा पुलिस चौकी के पास एक गाड़ी से 40 किलो खोया जब बदबूदार पाया गया, तो उसे भी नष्ट कराया गया। यह खोया मांगरोली निवासी नौशाद और दिल्ली निवासी जाहिद खान ले जा रहे थे।

विज्ञापन

इसके अलावा, पुरा महादेव मंदिर परिसर की कैंटीन से चाय का नमूना भी लिया गया। जिन जगहों से सैंपल लिए गए हैं, उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य और निधि रानी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed