फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Firing at property dealers house for not paying ransom of Rs five lakh

Baghpat: पांच लाख की रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर के मकान पर की फायरिंग

Wed, 20 Dec 2023 02:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Dec 2023 02:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में पांच लाख की रंगदारी न देने पर प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग कर दी गई। वहीं पीड़ित ने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। घटना से परिवार में दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन
Baghpat: Firing at property dealers house for not paying ransom of Rs five lakh
पीड़ित व्यक्ति - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बामनौली गांव के एक प्रोपर्टी डीलर से फोन पर पांच लाख की रंगदारी मांगी। रंगदारी नही देने पर मंगलवार रात प्रॉपर्टी डीलर के मकान पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। पीड़ित ने दोघट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बामनौली गांव के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर प्रशांत का आफिस बड़ौत में बिजरौल रोड पर है। उसने बताया कि जिस समय बडौत ऑफिस में साथियों के साथ बैठा था, उसी समय उनके पास एक कॉल आया।
विज्ञापन

फोन करने वाले शख्स ने कहा कि तुम प्रॉपटी्र डीलिंग करते हो। इतना कहकर फोन करने वाले शख्स ने पांच लाख की रंगदारी मांगी। नही देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद कई फोन आए, लेकिन उन्होंने डर के कारण रिसीव नही किए।

बताया कि मंगलवार रात वह अपने मकान पर थे। देर रात अचानक मकान के सामने फायरिंग हुई। उन्होंने बाहर निकलर देखा तो एक बाइक पर सवार दो युवक घर के बाहर खड़े थे। उक्त युवक उसे कहने लगे अगर रंगदारी नही देने पर उसकी हत्या कर दी जाएगी।

पीड़ित ने दोघट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed