फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Farmer returning home from farm shot dead, son is in jail, here isthe reason of murder

Baghpat: खेत से घर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या, बेटा जेल में है बंद, सामने आई मर्डर की ये वजह

Sun, 29 Oct 2023 01:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Oct 2023 01:00 PM IST
सार

बागपत जनपद के हिलवाड़ी में खेत से लौट रहे किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का बेटा जेल में बंद है। वहीं हत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Baghpat: Farmer returning home from farm shot dead, son is in jail, here isthe reason of murder
किसान की हत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में हिलवाड़ी गांव में खेत से घर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम  के लिए भिजवा दिया। मामले में छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिलवाड़ी गांव निवासी किसान कृष्णपाल उर्फ काला(52) पुत्र श्रीचंद खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हैरतंगेज: सच हुई पुनर्जन्म की कहानी, फिर से 41 की ही उम्र में हुआ निधन, बेलड़ा और जौहरा में हैरानी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करना सामने आया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इसी वर्ष दुल्हैंडी के दिन मृतक किसान के बेटे दीपक ने गांव के ही युवक विक्की की हत्या कर दी थी। तभी से दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही है। वहीं आरोपी दीपक जेल में बंद है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed